725 करोड़ रुपये का मुनाफा, हर 3 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटने का ऐलान, डिविडेंड भी देगी कंपनी

May 06, 2026 11:18 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

ब्रिगेड एंटरप्राइजेज ने बोनस शेयर बांटने की घोषणा की है। कंपनी के बोर्ड ने 1:3 के रेशियो में बोनस शेयर देने की मंजूरी दी है। यानी, कंपनी हर 3 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटेगी। कंपनी इससे पहले भी बोनस शेयर बांट चुकी है।

725 करोड़ रुपये का मुनाफा, हर 3 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटने का ऐलान, डिविडेंड भी देगी कंपनी

ब्रिगेड एंटरप्राइजेज ने अपने शेयरधारकों के लिए बड़े तोहफे का ऐलान किया है। ब्रिगेड एंटरप्राइजेज ने निवेशकों को बोनस शेयर बांटने की घोषणा की है। कंपनी के बोर्ड ने 1:3 के रेशियो में बोनस शेयर देने की मंजूरी दी है। यानी, कंपनी हर 3 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटेगी। ब्रिगेड एंटरप्राइजेज बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट की घोषणा अलग से करेगी। कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए हर शेयर पर 2 रुपये का फाइनल डिविडेंड भी रिकमंड किया है। ब्रिगेड एंटरप्राइजेज के शेयर बुधवार को BSE में उछाल के साथ 812 रुपये पर बंद हुए हैं।

कंपनी को हुआ है 725 करोड़ रुपये का मुनाफा
ब्रिगेड एंटरप्राइजेज को वित्त वर्ष 2025-26 में 725 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 680 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। वित्त वर्ष 2025-26 में ब्रिगेड एंटरप्राइजेज का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11 पर्सेंट बढ़कर 5909 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 5314 करोड़ रुपये था।

चौथी तिमाही में घटा है कंपनी का मुनाफा
ब्रिगेड एंटरप्राइजेज (Brigade Enterprises) का मुनाफा चौथी तिमाही में घटा है। कंपनी को वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में 190 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में ब्रिगेड एंटरप्राइजेज को 249 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 1523 करोड़ रुपये रहा है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि के दौरान 1532 करोड़ रुपये था। चौथी तिमाही में कंपनी का इबिट्डा 12.3 पर्सेंट गिरा है। वहीं, तिमाही के दौरान कंपनी का इबिट्डा मार्जिन 25.1 पर्सेंट रहा है। कंपनी ने बताया है कि वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में रियल एस्टेट सेल्स 1.95 मिलियन स्क्वायर फुट रही है।

215% से ज्यादा चढ़ गए हैं कंपनी के शेयर
ब्रिगेड एंटरप्राइजेज (Brigade Enterprises) के शेयर पिछले 5 साल में 215 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। ब्रिगेड एंटरप्राइजेज के शेयर 7 मई 2021 को 255.80 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 6 मई 2026 को BSE में 812 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 4 साल में ब्रिगेड एंटरप्राइजेज के शेयरों में 85 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। अगर पिछले 3 साल की बात करें तो कंपनी के शेयर 52 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं।

पहले भी बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
ब्रिगेड एंटरप्राइजेज इससे पहले भी अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। कंपनी ने अगस्त 2019 में 1:2 के रेशियो में अपने निवेशकों को बोनस शेयर दिए थे। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा था। मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 41.11 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 58.89 पर्सेंट है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,