कंपनी का घाटा बढ़ा, निवेशकों ने शेयरों ने बनाई दूरी, 12% टूटा स्टॉक
Stock in Focus: खराब तिमाही नतीजों की वजह से फर्स्ट क्राई की पैरेंट कंपनी Brainbees Solutions के शेयरों की कीमतों में 12 प्रतिशत की गिरावट आज देखने को मिली है। जिसकी वजह से यह स्टॉक अपने आल टाइम लो लेवल पर पहुंच गया। बता दें, कंपनी के नेट लॉस में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
Stock in Focus: खराब तिमाही नतीजों की वजह से फर्स्ट क्राई की पैरेंट कंपनी Brainbees Solutions के शेयरों की कीमतों में 12 प्रतिशत की गिरावट आज देखने को मिली है। जिसकी वजह से यह स्टॉक अपने आल टाइम लो लेवल पर पहुंच गया। बता दें, कंपनी के नेट लॉस में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
12% टूटा शेयर
बीएसई में आज सोमवार को Brainbees Solutions के शेयर 263.20 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 12 प्रतिशत की गिरावट के बाद 237 रुपये स्तर पर पहुंच गया। यह कंपनी का रिकॉर्ड लो लेवल है। शेयर बाजारों के क्लोजिंग के टाइम पर यह स्टॉक बीएसई में 10.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ 240.30 रुपये के स्तर पर था।
कितना हुआ रहा है इस बार घाटा
Brainbees Solutions का ने दी जानकारी में बताया है कि दिसंबर तिमाही के दौरान कुल घाटा 38.40 करोड़ रुपये का रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 14.70 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। रेवन्यू के मोर्चे पर इस कंपनी को राहत मिली है। कंपनी का रेवन्यू 11.60 प्रतिशत की तेजी के साथ 2423.60 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में Brainbees Solutions का नेट लॉस 2172.30 करोड़ रुपये रहा था।
EBITDA सालाना आधार पर 153.80 करोड़ रुपये रहा है। पिछली बार यह 138.50 करोड़ रुपये रहा था।
शेयरों में नहीं थम रही है गिरावट
कंपनी के शेयरों की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। 2026 में कंपनी के शेयरों का भाव 16 प्रतिशत गिरा है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 40 प्रतिशत की गिरावट आई है। Brainbees Solutions का 52 वीक हाई 438.70 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 12544 करोड़ रुपये का है।
सितंबर 2025 की शेयरहोल्डिंग के अनुसार कंपनी में पब्लिक की हिस्सेदारी 92.69 प्रतिशत थी।
IPO से बहुत नीचे आया भाव
इस कंपनी का 6 अगस्त 2024 को आया था। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 465 रुपये प्रति शेयर तय किया गया ता। मौजूदा समय में कंपनी का शेयर 120 रुपये कम हो चुका है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।



