कंपनी के शेयरों में 5% की तेजी, एक्सपर्ट ने कहा खरीद लो, 270 रुपये मिलेगा डिविडेंड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Dividend Stocks: आज 6 जून को Bosch Limited के शेयरों का दाम 5 प्रतिशत बढ़ गया है
  • कंपनी के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट बुलिश हैं
  • बता दें, कंपनी ने 1 शेयर 270 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है
कंपनी के शेयरों में 5% की तेजी, एक्सपर्ट ने कहा खरीद लो, 270 रुपये मिलेगा डिविडेंड

Dividend Stocks: आज शुक्रवार को Bosch Limited के शेयरों की कीमतों में 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। निवेशकों को में इस स्टॉक को खरीदने की होड़ दिखाई दे रही है। इस महंगे स्टॉक के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स बुलिश हैं। उन्होंने स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है।

बीएसई में आज शुक्रवार को Bosch Limited के शेयर बढ़त के साथ 38101.75 रुपये के स्तर पर ओपन हुआ है। कुछ देर के बाद कंपनी के शेयर 5 प्रतिशत की तेजी के साथ 39463 के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।

कितना टारगेट प्राइस एक्सपर्ट ने किया सेट

सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज हाउस यूबीएस ने टारगेट प्राइस 27920 रुपये से बढ़ाकर 45530 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। जोकि 21 प्रतिशत अधिक है। ब्रोकरेज हाउस ने पहले Sell का टैग Bosch Limited के शेयरों के लिए दिया था। जिसे बदलकर अब Buy रेटिंग दी गई है। बता दें, ब्रोकरेज हाउस ने कहा है कि कंपनी ने अपने इनवेस्टमेंट पोर्टफोलियो को काफी सुधारा है।

शेयरों का ओवरआल प्रदर्शन कैसा है?

पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 6 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, तीन महीने में यह स्टॉक 23 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। हालांकि, एक साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 22 प्रतिशत का फायदा हो चुका है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। Bosch Limited तका 52 वीक हाई 41894.30 रुपये है। कंपनी का 52 वीक लो लेवल 28650.05 रुपये है।

दो साल में यह स्टॉक निवेशकों को 23 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। तीन साल में पोजीशनल निवेशकों को 103 प्रतिशत का फायदा हुआ है। बता दें, बीते 5 साल में Bosch Limited के शेयरों का भाव 143 प्रतिशत बढ़ा है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 42 प्रतिशत की रिटर्न की तुलना में तीन गुना अधिक है।

270 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी

Bosch Limited ने एक बार फिर से भारी-भरकम डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में 20 मई को बताया था कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 270 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया जाएगा। कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए भी तक रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है। बता दें, इससे पहले कंपनी ने 512 रुपये का डिविडेंड दिया था। उसकी तुलना में कंपनी ने इस बार कम डिविडेंड देने का फैसला किया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,