भारी बिकवाली के बीच IPO की धमाकेदार लिस्टिंग, 18% चढ़ा शेयर, निवेशक गदगद

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Borana Weaves IPO की शेयर बाजार में धमाकेदार लिस्टिंग हुई है
  • कंपनी के शेयर बीएसई में 12.5 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 243 रुपये के लेवल पर लिस्ट हुआ है
  • शेयर बाजार में भारी बिकवाली के बीच इस स्टॉक की पॉजिटिव लिस्टिंग ने निवेशकों को गदगद कर दिया है
भारी बिकवाली के बीच IPO की धमाकेदार लिस्टिंग, 18% चढ़ा शेयर, निवेशक गदगद

Borana Weaves IPO की शेयर बाजार में धमाकेदार लिस्टिंग हुई है। कंपनी के शेयर बीएसई में 12.5 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 243 रुपये के लेवल पर लिस्ट हुआ है। शेयर बाजार में भारी बिकवाली के बीच इस स्टॉक की पॉजिटिव लिस्टिंग ने निवेशकों को गदगद कर दिया है। धमाकेदार लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा है। 5 प्रतिशत की उछाल के बाद Borana Weaves के शेयर बीएसई में इश्यू प्राइस से 18.10 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 255.10 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। बता दें, इस आईपीओ का प्राइस बैंड 216 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया था। कंपनी ने 69 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14,145 रुपये का दांव लगाना पड़ा था।

22 मई तक खुला था आईपीओ

Borana Weaves IPO रिटेल निवेशकों के लिए 20 मई को खुला था। निवेशकों के पास इस आईपीओ पर दांव लगाने के लिए 22 मई तक का मौका था। कंपनी के आईपीओ का साइज 144.89 करोड़ रुपये है। कंपनी का यह इश्यू फ्रेश शेयरों पर आधारित है। आईपीओ के जरिए कंपनी ने 67 लाख फ्रेश शेयर जारी किया है।

एंकर निवेशकों से कंपनी ने जुटाए 65.20 करोड़ रुपये

यह आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 19 मई को खुला था। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 65.20 करोड़ रुपये जुटाए हैं। बता दें, 3 दिन के ओपनिंग के दौरान यह आईपीओ 147.85 गुना सब्सक्राइब किया गया था। रिटेल कैटगरी में यह आईपीओ 200.50 गुना और क्यूआईबी कैटगरी में 85.53 गुना और एनआईआई कैटगरी में 237.41 गुना सब्सक्रिप्शन किया गया था।

ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 43 रुपये के प्रीमियम पर आज ट्रेड कर रहा था। ग्रे मार्केट में मजबूत स्थिति के बाद धमाकेदार लिस्टिंग की उम्मीद जताई जा रही थी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़भारी बिकवाली के बीच IPO की धमाकेदार लिस्टिंग, 18% चढ़ा शेयर, निवेशक गदगद