Bonus Share News: इस हफ्ते 2 कंपनियां ट्रेड करेंगी एक्स-बोनस, जानें कहां मिला रहा 1 पर 4 शेयर फ्री

Tarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

Bonus Share News: इस हफ्ते शेयर बाजार में दो कंपनियां एक्स-बोनस ट्रेड करेंगी। इन दो कंपनियों में एक कंपनी 1 शेयर पर 4 शेयर बोनस दे रही है। वहीं, एक कंपनी 1 शेयर पर 1 शेयर बोनस दे रही है। 

Bonus Share News: इस हफ्ते 2 कंपनियां ट्रेड करेंगी एक्स-बोनस, जानें कहां मिला रहा 1 पर 4 शेयर फ्री

Bonus Share: इस हफ्ते शेयर बाजार में दो कंपनियां एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड करने जा रही हैं। दोनों कंपनियों 24 अप्रैल को ही शेयर बाजार में एक्स-बोनस ट्रेड करेंगी। आइए दोनों के विषय में विस्तार से जानते हैं।

1-Vega Jewellers Ltd

कंपनी की तरफ से दी जानकारी में कहा गया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 4 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 24 अप्रैल 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिन निवेशकों के पास इस दिन 1 शेयर रहेंगे उन्हें ही 4 शेयर बोनस के तौर पर मिलेगा।

1 साल में किया पैसा दोगुना

शुक्रवार को मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर यह स्टॉक बीएसई में 312.25 रुपये के लेवल पर था। बीएसई के डाटा के अनुसार एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 573 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, 5 साल में यह स्टॉक 18267 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है।

कंपनी ने आखिरी बार निवेशकों को 2014 में बोनस शेयर दिया था। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर रुपये का डिविडेंड Vega Jewellers Ltd ने बांटा था।

2- Anlon Healthcare Ltd

कंपनी बोनस शेयर भी दे रही है। और साथ ही इस स्टॉक का बंटवारा भी होने जा रहा है। इसके लिए भी कंपनी ने 24 अप्रैल की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में इस कंपनी ने बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 5 टुकड़ों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा।

Anlon Healthcare Ltd ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी में कहा है कि 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए भी कंपनी ने 24 अप्रैल की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

इस कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन कैसा?

शुक्रवार को मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर स्टॉक 1.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 141 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। बता दें, कंपनी में प्रमोटर्स की शेयरहोल्डिंग 52.68 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक के पास 47.32 प्रतिशत हिस्सा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,