Bonus share: 3 कंपनियां ट्रेड करेंगी इस हफ्ते एक्स-बोनस, लिस्ट में दो मल्टीबैगर भी, फोकस में है शेयर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Bonus share: शेयर बाजार में इस हफ्ते तीन कंपनियां एक्स-बोनस ट्रेड करने जा रही हैं
  • इन तीन कंपनियों की लिस्ट में एक पेनी स्टॉक की भी शामिल है
  • जिसकी कीमत 1 रुपये से कम का है
Bonus share: 3 कंपनियां ट्रेड करेंगी इस हफ्ते एक्स-बोनस, लिस्ट में दो मल्टीबैगर भी, फोकस में है शेयर

Bonus share news: शेयर बाजार में इस हफ्ते तीन कंपनियां एक्स-बोनस ट्रेड करेंगी। इसमें एक फार्मा स्टाॅक भी है। आइए डीटेल्स में जानते हैं कि कौन सी कंपनी किस दिन एक्स बोनस ट्रेड करेंगी।

1- एप्टस फार्मा लिमिटेड (Aptus Pharma Ltd Bonus share news)

यह फार्मा कंपनी पहली बार बोनस शेयर दे रही है। कंपनी ने स्टाॅक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि योग्य निवेशकों को 2 पर 3 शेयर बोनस दिया जाएगा। कंपनी ने इस बोनस इश्यू के लिए 12 मई 2026 की तारीख को रिकाॅर्ड डेट घोषित किया है।

शुक्रवार को एप्टस फार्मा लिमिटेड के शेयर बीएसई में 4.25 प्रतिशत की गिरावट के बाद 425 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। बीते तीन महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 72% की तेजी देखने को मिली है। बता दें, 6 महीने में इस स्टाॅक का भाव 192% बढ़ा है।

2- देव लैबटेक वेंचर्स लिमिटेड (Dev Labtech Venture Ltd Bonus share updates)

इस कंपनी के शेयरों का बंटवारा भी हो रहा है। कंपनी बोनस शेयर भी दे रही है। कंपनी ने स्टाॅक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक स्टाॅक का दो हिस्सों में बंटवारा हो रहा है। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 5 रुपये हो जाएगा।

कंपनी ने एक शेयर पर एक शेयर निवेशकों को बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है। कंपनी ने 15 मार्च की तारीख को बोनस शेयर और स्टाॅक स्प्लिट के लिए रिकाॅर्ड डेट तय किया है।

शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा था। 2% की उछाल के बाद कंपनी का शेयर 124.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। पिछले 6 महीने में यह स्टाॅक 103% बढ़ा है।

3- Biogen Pharmachem Industries ltd

इस पेनी स्टाॅक ने बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। 1 रुपये से कम की कीमत वाले स्टाॅक ने 6 शेयर पर 1 शेयर बोनस देने का फैसला किया है। बता दें, Biogen Pharmachem Industries ltd ने 15 की तारीख को रिकाॅर्ड डेट तय किया है।

तीन महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 34 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 47 प्रतिशत गिरा है। बता दें, दो साल में कंपनी के शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 58 प्रतिशत का नुकसान हुआ है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,