Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Bonus share eClerx Services Ltd declared 11 free share stock jump 5 percent
1 पर 1 शेयर फ्री दे रही कंपनी, चौथी बार बोनस शेयर देने का ऐलान, 9% चढ़ा भाव

1 पर 1 शेयर फ्री दे रही कंपनी, चौथी बार बोनस शेयर देने का ऐलान, 9% चढ़ा भाव

संक्षेप:

कंपनी के बोर्ड ने शेयरधारकों के लिए 1:1 बोनस शेयर जारी करने को मंज़ूरी दे दी है। यानी रिकॉर्ड डेट पर जिन निवेशकों के पास जितने शेयर होंगे, उन्हें उतने ही अतिरिक्त बोनस शेयर मिलेंगे।

Jan 29, 2026 12:39 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

eClerx Services Ltd Share: eClerx सर्विसेज लिमिटेड शेयर के शेयर गुरुवार, 29 जनवरी को फोकस में हैं। कंपनी के शेयर आज शुरुआती कारोबार में ही करीबन 9% तक चढ़ गए और 4813.65 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गए थे। शेयरों में इस तेजी के पीछे बोनस शेयर का ऐलान है। दरअसल, कंपनी के बोर्ड ने शेयरधारकों के लिए 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दे दी है। इसका मतलब है कि रिकॉर्ड डेट पर जिन निवेशकों के पास जितने शेयर होंगे, उन्हें उतने ही अतिरिक्त बोनस शेयर मिलेंगे। हालांकि, रिकॉर्ड डेट की घोषणा अभी नहीं की गई है। बता दें कि कंपनी के शेयर का फेस वैल्यू ₹10 है। बोर्ड के फैसले के 60 दिनों के भीतर बोनस शेयर शेयरधारकों के डीमैट खातों में क्रेडिट कर दिए जाएंगे। यानी 27 मार्च 2026 तक यह प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है।

चौथा बोनस शेयर दे रही कंपनी

बता दें कि eClerx सर्विसेज लिमिटेड का चौथा बोनस इश्यू है। इससे पहले कंपनी ने सितंबर 2022 में 1:2 के रेशियो में बोनस दिया था। उससे पहले दिसंबर 2012 में 1:3 और जुलाई 2010 में 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर जारी किए गए थे। खास बात यह है कि कंपनी बीते कुछ सालों से अपने शेयरधारकों को लगातार रिवार्ड करती आ रही है। बोनस के साथ-साथ eClerx ने शेयर बायबैक भी किए हैं। हाल ही में दिसंबर 2025 और उससे पहले जुलाई 2024 में कंपनी ने अपने इक्विटी शेयरों का बायबैक पूरा किया था। बता दें कि कंपनी के शेयर पिछले 6 महीनों में 22% और 1 साल में करीब 45% का शानदार रिटर्न दिया है।

कंपनी की वित्तीय स्थिति

वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो दिसंबर तिमाही में कंपनी ने मजबूत नतीजे पेश किए हैं। तिमाही आधार पर कंपनी का रेवेन्यू 6.47% बढ़कर ₹1,070 करोड़ हो गया, जबकि शुद्ध मुनाफा (PAT) में सालाना आधार पर करीब 40% की जबरदस्त बढ़त देखने को मिली और यह ₹191.8 करोड़ पर पहुंच गया। EBITDA में भी 1.84% की बढ़त दर्ज की गई, जो ₹276.2 करोड़ रहा। हालांकि, EBITDA मार्जिन थोड़ा घटकर 26.99% से 25.81% पर आ गया। कंपनी के बिजनेस ग्रोथ को अलग-अलग सेक्टर्स से सपोर्ट मिला है। ‘इमर्जिंग सेगमेंट’ में सबसे तेज 30% की तिमाही बढ़त रही, जबकि ‘फैशन’ सेगमेंट 9.1% बढ़ा।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;