डिविडेंड के साथ बोनस शेयर भी...9 अप्रैल को बड़ा तोहफा देगी यह कंपनी

Apr 06, 2026 04:53 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

अगर आपके पोर्टफोलियो में आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड के शेयर हैं तो आपको बड़ा तोहफा मिलने वाला है। कंपनी का बोर्ड गुरुवार, 9 अप्रैल को शेयरों के बोनस इश्यू पर विचार करने के लिए बैठक करेगा। वहीं, डिविडेंड का भी ऐलान हो सकता है।

डिविडेंड के साथ बोनस शेयर भी...9 अप्रैल को बड़ा तोहफा देगी यह कंपनी

अगर आपके पोर्टफोलियो में आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड के शेयर हैं तो आपको बड़ा तोहफा मिलने वाला है। दरअसल, कंपनी अपने निवेशकों को डिविडेंड के अलावा बोनस शेयर भी देने की तैयारी में है। बता दें कि आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड के शेयर की कीमत सोमवार को 2.55% बढ़कर 3286.55 रुपये पर थी। ट्रेडिंग के दौरान शेयर की कीमत 3307.85 रुपये तक पहुंच गई। शेयर अपने 52 हफ्ते हाई के करीब 3,323.85 रुपये पर है। पिछले साल शेयर ने इस स्तर को टच किया था।

बोनस शेयर देने की तैयारी

सोमवार, 6 अप्रैल को आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया कि वह शेयरों के बोनस इश्यू पर विचार करने की योजना बना रही है। कंपनी ने अपनी एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि आनंद राठी वेल्थ का बोर्ड गुरुवार, 9 अप्रैल को शेयरों के बोनस इश्यू पर विचार करने के लिए बैठक करेगा। पिछले साल मार्च में कंपनी ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए थे। इसका मतलब है कि रिकॉर्ड डेट तक जिन शेयरधारकों के पास शेयर थे, उन्हें हर एक शेयर के बदले एक बोनस शेयर मिला था। शेयरों के बोनस इश्यू के अलावा कंपनी डिविडेंड पर भी विचार करेगी।

डिविडेंड की तैयारी

हाल ही में आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड ने BSE को सूचित किया है कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में 31 मार्च, 2026 को समाप्त चौथी तिमाही और वित्तीय वर्ष के लिए कंपनी के ऑडिट किए गए स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड वित्तीय परिणामों की मंजूरी दी जाएगी। ये परिणाम बोर्ड की ऑडिट समिति द्वारा समीक्षा किए जाने के बाद प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अलावा, 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए कंपनी के इक्विटी शेयरों पर, यदि कोई हो, फाइनल डिविडेंड की सिफारिश किया जाना है।

यह सिफारिश आगामी 31वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन होगी। बता दें कि जनवरी 2022 से कंपनी ने अपने शेयरधारकों को प्रति शेयर ₹57 का डिविडेंड भी दिया है और जून 2024 में इक्विटी शेयरों का बायबैक भी किया है।

शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो दिसंबर तिमाही के अंत में कंपनी के प्रमोटरों की हिस्सेदारी 43.1% थी। वहीं, म्यूचुअल फंड की कंपनी में 9.12% हिस्सेदारी है, जबकि लगभग 70,000 रिटेल शेयरधारकों (यानी, जिनके पास ₹2 लाख तक की अधिकृत शेयर पूंजी है) की कंपनी में 17% हिस्सेदारी है। दिसंबर तिमाही के अंत में, ₹2 लाख से अधिक की अधिकृत शेयर पूंजी वाले रिटेल शेयरधारकों की हिस्सेदारी 14.78% थी।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,