Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Bondada Engineering Share jumped 10 Percent today company received a Letter of Intent from Adani Group
5 टुकड़े में बंट चुका है 75 रुपये का यह शेयर, अब 450 रुपये के ऊपर पहुंचा दाम

5 टुकड़े में बंट चुका है 75 रुपये का यह शेयर, अब 450 रुपये के ऊपर पहुंचा दाम

संक्षेप: बोंडाडा इंजीनियरिंग के शेयर गुरुवार को BSE में 10% चढ़कर 462.85 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी को गुजरात के खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क में 650 मेगावॉट सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए अडानी ग्रुप से एक लेटर ऑफ इंटेंट मिला है।

Thu, 23 Oct 2025 04:04 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मल्टीबैगर स्टॉक बोंडाडा इंजीनियरिंग में गुरुवार को कमाल की तेजी आई है। कंपनी के शेयर गुरुवार को BSE में 10 पर्सेंट के उछाल के साथ 462.85 रुपये पर बंद हुए हैं। बोंडाडा इंजीनियरिंग के शेयरों में यह उछाल एक बड़े बिजनेस अपडेट के बाद आया है। कंपनी को गुजरात के खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क में 650 मेगावॉट सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए अडानी ग्रुप से एक लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) मिला है। बोंडाडा इंजीनियरिंग ने पिछले 2 साल में अपने शेयरधारकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। कंपनी अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सोलर पावर प्रोजेक्ट के डीटेल्स
बोंडाडा इंजीनियरिंग को अडानी ग्रुप से सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए जो लेटर ऑफ इंटेंट मिला है, उस प्रोजेक्ट की वैल्यू 1050 करोड़ रुपये है। इस प्रोजेक्ट को एक साल के भीतर पूरा किया जाना है। इस प्रोजेक्ट में बोंडाडा इंजीनियरिंग को बैलेंस ऑफ सिस्टम गुड्स की सप्लाई, कंप्लीट डिजाइन, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, प्रेक्योरमेंट, इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग का काम करना होगा। यह कॉन्ट्रैक्ट बोंडाडा इंजीनियरिंग की ऑर्डर बुक को मजबूत करेगा।

ये भी पढ़ें:27% उछल गया छोटकू शेयर, 1 फ्री शेयर दे रही कंपनी, शेयर के बंटवारे का भी ऐलान

2 साल में 700% से ज्यादा उछल गए हैं बोंडाडा इंजीनियरिंग के शेयर
बोंडाडा इंजीनियरिंग (Bondada Engineering) के शेयर पिछले 2 साल में करीब 713 पर्सेंट चढ़ गए हैं। मल्टीबैगर कंपनी के शेयर 27 अक्टूबर 2023 को 56.95 रुपये पर थे। बोंडाडा इंजीनियरिंग के शेयर 23 अक्टूबर 2025 को 462.85 रुपये पर बंद हुए हैं। हालांकि, पिछले एक साल में कंपनी के शेयर करीब 11 पर्सेंट टूट गए हैं। वहीं, इस साल अब तक बोंडाडा इंजीनियरिंग के शेयरों में 24 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 719.50 रुपये है। वहीं, बोंडाडा इंजीनियरिंग के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 330 रुपये है।

ये भी पढ़ें:लिस्टिंग के बाद पहला नतीजा, 100% से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, रॉकेट बने कंपनी के शेयर

5 टुकड़ों में शेयर बांट चुकी है कंपनी
बोंडाडा इंजीनियरिंग (Bondada Engineering) अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। कंपनी ने सितंबर 2024 में अपने शेयर को 5 टुकड़ों में बांटा है। बोंडाडा इंजीनियरिंग ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 2-2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बांटा है। कंपनी ने पहली बार शेयरों का बंटवारा किया है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।