₹75 पर आया था IPO, 10 महीने में ही ₹2558 पर आ गया भाव, खरीदने की मची लूट, इस खबर का असर

Jun 18, 2024 03:51 pm ISTVarsha Pathak नई दिल्ली, हिन्दुस्तान संवाददाता
share Share
Follow Us on

  • Bondada Engineering share price: बोंडाडा इंजीनियरिंग के शेयर आज मंगलवार को कारोबार के दौरान फोकस में हैं। कंपनी के शेयर में आज 5% का अपर सर्किट लगा है

₹75 पर आया था IPO, 10 महीने में ही ₹2558 पर आ गया भाव, खरीदने की मची लूट, इस खबर का असर

Bondada Engineering share price: बोंडाडा इंजीनियरिंग के शेयर आज मंगलवार को कारोबार के दौरान फोकस में हैं। कंपनी के शेयर में आज 5% का अपर सर्किट लगा है और यह 2558.60 रुपये के 52 वीक हाई पर पहुंच गया। शेयरों में इस तेजी के पीछे एक बड़ा ऑर्डर है। दरअसल, बोंडाडा इंजीनियरिंग को भारती एयरटेल लिमिटेड से एक बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी ने इसकी जानकारी शेयर बाजार को दी है। इसके बाद से ही शेयरों में तेजी देखी जा रही है।

क्या है डिटेल

बोंडाडा इंजीनियरिंग ने एक्सचेंजों पर अपनी फाइलिंग में कहा कि उसे भारती एयरटेल लिमिटेड से वर्क ऑर्डर मिला है। इसमें बोंडाडा इंजिनियरिंग को बिना बेस के 60 किलोग्राम (हॉट डिप्ड गैल्वनाइज्ड) वजन वाले 6 मीटर ऊंचाई वाले जीआई पोल की सप्लाई करनी है। इसकी कीमत 2,05,32,000 रुपये (जीएसटी सहित) है। मंगलवार को बीएसई पर बोंडाडा इंजीनियरिंग के शेयर ₹2554.40 पर खुले यह पिछले बंद के मुकाबले 4.8% अधिक रहा। इससे पहले शुक्रवार को कंपनी के शेयर ₹2436.80 पर बंद हुए थे और सोमवार को बकरीद के मौके पर बाजार बंद था। आज बोंडाडा इंजीनियरिंग के शेयर इंट्रा डे में 5% चढ़ गए और ₹2,558.60 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई।

₹75 पर आया था IPO

आपको बता दें कि बोंडाडा इंजीनियरिंग का आईपीओ पिछले साल अगस्त में ₹75 के प्राइस बैंड पर आया था। आज यह शेयर 2,558.60 रुपये पर आ गया। यानी इस दौरान इसमें 3311 पर्सेंट की तेजी आई है। इसका 52 वीक का लो प्राइस 142.50 रुपये है। इसका मार्केट कैप 5,527.10 करोड़ रुपये है। बोंडाडा इंजीनियरिंग ने हाल ही में अपने FY24 के वित्तीय प्रदर्शन की रिपोर्ट दी थी। FY23 में मल्टीफूड का ₹44.72 करोड़ का नेट प्रॉफिट ₹16.8 करोड़ से बढ़ गया। बोंडाडा का परिचालन राजस्व भी वित्त वर्ष 2023 में ₹371 करोड़ से कई गुना बढ़कर वित्त वर्ष 24 में ₹800.72 करोड़ हो गया।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,