Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Bondada Engineering Share crossed 2300 rupee from 75 rupee company bagged 939 crore rupee work
75 रुपये का शेयर 10 महीने में ही 2300 रुपये के पार, अब मिला 939 करोड़ रुपये का काम

75 रुपये का शेयर 10 महीने में ही 2300 रुपये के पार, अब मिला 939 करोड़ रुपये का काम

संक्षेप:

  • बोंडाडा इंजीनियरिंग के शेयर 10 महीने में ही 75 रुपये से 2300 के पार पहुंच गए हैं। बोंडाडा इंजीनियरिंग को नवरत्न कंपनी एनएलसी इंडिया से 939 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है।

Jun 13, 2024 11:49 am ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

10 महीने से कम में बोंडाडा इंजीनियरिंग के शेयर 2900 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। बोंडाडा इंजीनियरिंग के शेयर शुक्रवार 13 जून को 5 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 2320.80 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों में यह तेजी एक बड़ा काम मिलने की वजह से आया है। बोंडाडा इंजीनियरिंग को यह काम नवरत्न कंपनी एनएलसी इंडिया (NLC India) से मिला है। बोंडाडा इंजीनियरिंग का आईपीओ पिछले साल अगस्त में आया था। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 75 रुपये था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

939 करोड़ रुपये का है काम
एनएलसी इंडिया ने बोंडाडा इंजीनियरिंग को एक 600 मेगावॉट ग्रिड कनेक्टेड सोलर पावर प्रोजेक्ट के बैलेंस ऑफ सिस्टम (BOS) वर्क का ऑर्डर दिया है। इस वर्क ऑर्डर में 3 साल के लिए ऑपरेशंस एंड मेंटीनेंस का काम भी शामिल है। इस कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू 939.39 करोड़ रुपये की है। बोंडाडा इंजीनियरिंग को यह प्रोजेक्ट लेटर ऑफ अवॉर्ड (LOA) की तारीख से 15 महीने के भीतर पूरा करना है। इस साल फरवरी में एनएलसी इंडिया ने एक SOMW सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए बोंडाडा इंजीनियरिंग को बैंलेस ऑफ सिस्टम वर्क का ऑर्डर दिया था। यह काम 81.34 करोड़ रुपये का था।

ये भी पढ़ें:5 दिन में 25% चढ़े Paytm के शेयर, बिजनेस को लेकर आए 2 बड़े अपडेट

6 महीने में 475% उछल गए कंपनी के शेयर
बोंडाडा इंजीनियरिंग (Bondada Engineering) के शेयरों में शुरुआत से ही तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर 6 महीने में 475 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 13 दिसंबर 2023 को 403 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 13 जून 2024 को 2320.80 रुपये पर पहुंच गए हैं। इस साल अब तक बोंडाडा इंजीनियरिंग के शेयरों में करीब 457 पर्सेंट का उछाल आया है। कंपनी के शेयर इस साल की शुरुआत में 1 जनवरी को 417.10 रुपये पर थे, जो कि अब 2300 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयरों ने शुक्रवार को 52 हफ्ते का अपना नया हाई बनाया है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 142.50 रुपये है।

ये भी पढ़ें:इन सीमेंट कंपनियों को खरीदने के मूड में अडानी! बढ़ेगी बिड़ला की टेंशन
Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।