
कंपनी को राजस्थान में मिला ₹945 करोड़ का सोलर प्रोजेक्ट, 5% चढ़ा शेयर, सुस्त स्टॉक ने बदली चाल
Bondada Engineering Ltd के शेयरों की कीमतों में 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी सोमवार को देखने को मिली है। निवेशकों की तरफ से हो रही खरीदारी की वजह 945.10 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर है। Bondada Engineering Ltd को यह वर्क ऑर्डर एनएलसी लिमिटेड से मिला है।
Bondada Engineering Ltd के शेयरों की कीमतों में 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी सोमवार को देखने को मिली है। निवेशकों की तरफ से हो रही खरीदारी की वजह 945.10 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर है। Bondada Engineering Ltd को यह वर्क ऑर्डर एनएलसी लिमिटेड से मिला है। बता दें, इस वर्क ऑर्डर का साइज कंपनी के मार्केट कैपिटल के 5वें हिस्से के बराबर है। कंपनी का मार्केट कैप 4154 करोड़ रुपये का है।
बीएसई में Bondada Engineering Ltd के शेयर आज सोमवार को 362 रुपये के लेवल पर खुला था। लेकिन दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 5.7 प्रतिशत की तेजी के साथ 378 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया था।
क्या है वर्क ऑर्डर डीटेल्स
Bondada Engineering Ltd को एनएलसी इंडिया रिन्यूएबल्स लिमिटेड की तरफ से मिला है। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि 810 मेगावाट के सोलर प्रोजेक्ट का काम मिला है। कंपनी को यह काम बिकानेर राजस्थान में करना है। इस वर्क ऑर्डर के तहत कंपनी को तीन साल तक सर्विस का काम भी देखना है। इस कॉन्ट्रकैक्ट को Bondada Engineering को 15 महीने में पूरा करना है। बता दें, इस नए वर्क ऑर्डर के बाद अब Bondada Engineering Ltd के पास कुल 3 गीगावाट का काम हो गया है।
शेयरों का प्रदर्शन पिछले एक साल में कैसा है?
पिछले एक साल के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 41 प्रतिशत की गिरावट आई है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 9.48 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। Bondada Engineering का 52 वीक हाई 672 रुपये और 52 वीक लो लेवल 330 रुपये है। भले ही शेयर बाजार में पिछला एक साल संघर्ष से भरा रहा है लेकिन 2 साल में कंपनी ने 372 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रही है।
Bondada Engineering Ltd के शेयरों का बंटवारा 2024 में हो चुका है। कंपनी के शेयरों को तब 5 हिस्सों में बांटा गया था। जिसके बाद शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो गई थी।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।




