बोनस शेयर के ऐलान के बाद इस कंपनी के शेयरों की मची लूट, 1 पर मिलेंगे 4 शेयर फ्री, मल्टीबैगर है स्टॉक
Bonus Share: मल्टीबैगर स्टॉक एलकेपी फाइनेंस लिमिटेड (LKP Finance Ltd) के शेयर आज मंगलवार को अपर सर्किट के करीब है। कंपनी के शेयरों में इस तेजी के पीछे की वजह बोनस शेयर का ऐलान है।

Bonus Share: मल्टीबैगर स्टॉक एलकेपी फाइनेंस लिमिटेड (LKP Finance Ltd) के शेयर आज मंगलवार को अपर सर्किट के करीब है। कंपनी के शेयरों में इस तेजी के पीछे की वजह बोनस शेयर का ऐलान है। कंपनी ने कल यानी सोमवार को मार्केट के बंद होने के बाद होन बोनस शेयर का ऐलान किया था।
मिलेंगे हर शेयर पर 4 शेयर फ्री
स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में एलकेपी फाइनेंस लिमिटेड ने बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 4 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस शेयर के लिए कंपनी ने अभी तक रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है। लेकिन जल्द ही इसका भी ऐलान संभव है। बता दें, कंपनी पहली बार अपने निवेशकों को बोनस शेयर दे रही है।
5% उछला शेयर
बोनस शेयर के ऐलान का असर कंपनी के शेयरों पर साफ दिखा है। आज मंगलवार को मार्केट में भारी बिकवाली के बीच एलकेपी फाइनेंस लिमिटेड के शेयर 1151 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह कंपनी का अपर सर्किट बैंड के काफी करीब है।
1 साल में 400% से अधिक का दिया है रिटर्न
बीते तीन महीने के दौरान इस बोनस शेयर देने जा रही कंपनी के शेयरों की कीमतों में 40 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 6 महीने में निवेशकों का पैसा दोगुना हो चुका है। इस दौरान एलकेपी फाइनेंस लिमिटेड का शेयर 120 प्रतिशत बढ़ा है। 1 साल में एलकेपी फाइनेंस लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 412 प्रतिशत की तेजी आई है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 1179.80 रुपये और 52 वीक लो लेवल 205.89 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1703 करोड़ रुपये का है।
5 साल में यह मल्टीबैगर स्टॉक 950 प्रतिशत और 10 साल में 2078 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। बता दें, दिसंबर तिमाही की शेयरहोल्डिंग के अनुसार कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 50.08 प्रतिशत और पब्लिक की हिस्सेदारी 49.92 प्रतिशत है। बीती दो तिमाही से कंपनी के शेयरहोल्डिंग में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।



