एक्सपर्ट 9 शेयरों को लेकर है बुलिश, निफ्टी50 को लेकर दी खुली चेतावनी, टारगेट घटाया
Stock to Buy: ब्रोकरेज हाउस BNP Paribas ने अपनी एक नई रिपोर्ट में 9 कंपनियों का चयन किया है। एक्सपर्ट को उम्मीद है कि इन कंपनियों के शेयरों में उछाल देखने को मिलेगी। हालांकि, निफ्टी50 को लेकर उन्होंने चेतावनी दी है।

Stock to Buy: ईरान-अमेरिका युद्ध की वजह दुनिया भर में इस समय अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। कच्चे तेल की कीमतें सातवें आसमान पर हैं। महंगाई में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगी है। इस दुविधा भरे माहौल में शेयर बाजारों की स्थिति अच्छी नहीं है। स्टॉक मार्केट में काफी उतार और चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस बीच BNP Paribas ने निफ्टी के टारगेट में कटौती की है। ब्रोकरेज हाउस ने निफ्टी 2026 के टारगेट को 11 प्रतिशत घटाकर 25500 कर दिया है। बता दें, एक्सपर्ट्स ने इस रिपोर्ट में 9 स्टॉक्स का चयन किया है। जिनसे उन्हें तेजी की उम्मीद है।
क्यों हुई है कटौती
टारगेट में कटौती के पीछे की बड़ी वजह तेल की कीमतों में जारी तेजी है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव की वजह से कच्चे तेल का रेट 70 डॉलर प्रति बैरल से क्रॉस करते हुए 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। क्रूड ऑयल का रेट बढ़ने की वजह से फिस्कल और ट्रेड बैलेंस पर दबाव बढ़ेगा। सरकारी खर्चों में जहां कटौती देखने को मिल सकती हैं। वहीं, खपत में कमी दर्ज की जा सकती है। बता दें, भारतीय अर्थव्यस्था के लिए मौजूदा हालात एक बड़ी चुनौती है।
FII का सेंटीमेंट भी अच्छा नहीं है। लगातार बिकवाली देखने को मिल रही है। वहीं, वैश्विक स्तर पर AI की वजह से जारी तेजी में भी भारत का योगदान बहुत अधिक नहीं है। जिसने चिंताए बढ़ाई हैं। इसके अतिरिक्त AI की वजह से नौकरी पर खतरा बढ़ा है। यही कारण है कि BNP Paribas ने अपनी रिपोर्ट में टारगेट में कटौती का फैसला किया है।
किन सेक्टर में तेजी की है उम्मीद
टेलीकॉम, यूटिलिटी के साथ-साथ प्राइवेट बैंकों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। वहीं, आईटी सर्विसेज सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में हालिया गिरावट एक अच्छा वैल्यू ऑफर कर रहा है। दूसरी तरफ ऑटो, सीमेंट और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेगमेंट में दबाव देखने को मिल सकता है। इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर पर भी प्रेशर होगा।
कौन 9 स्टॉक्स हैं एक्सपर्ट्स की पसंद (Experts Choice)
BNP Paribas ने अपनी रिपोर्ट में महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस, परसिस्टेंट सिस्टम्स, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, टाइटन, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक को चुना है। ब्रोकरेज हाउस के अनुसार यह स्टॉक अच्छा प्रदर्शन आने वाले दिनों में कर सकते हैं। मौजूदा परिस्थितियों में BNP Paribas ने टीवीएस मोटर्स, विप्रो, एयू बैंक और इंडसइंड बैंक को लेकर चेताया भी है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


