
₹50 से कम की कीमत वाला स्टॉक 15% तक चढ़ा, AI चिप के लिए इजरायल की कंपनी से किया एग्रीमेंट
आज गुरुवार को 50 रुपये से कम की कीमत वाले स्टॉक ब्लू क्लाउड सॉफ्टटेक सॉल्यूशंस (Blue Cloud Softech Solutions) के शेयरों की कीमतों में आज 15 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली। यह तीसरा कारोबारी दिन था जब कंपनी के शेयरों में उछाल दर्ज की गई है।
आज गुरुवार को 50 रुपये से कम की कीमत वाले स्टॉक ब्लू क्लाउड सॉफ्टटेक सॉल्यूशंस (Blue Cloud Softech Solutions) के शेयरों की कीमतों में आज 15 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली। यह तीसरा कारोबारी दिन था जब कंपनी के शेयरों में उछाल दर्ज की गई है। इस दौरान ब्लू क्लाउड सॉफ्टटेक सॉल्यूशंस के शेयरों का भाव 30 प्रतिशत तक बढ़ा है। कंपनी के शेयरों में उछाल के पीछे की वजह इजरायल की एक कंपनी से हुआ एग्रीमेंट है।

हुआ एक एग्रीमेंट
कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि इजरायल की कंपनी के साथ टेक्नोलॉजी ओनरशिप ट्रांसफर एग्रीमेंट हुआ है। यह एग्रीमेंट 150 मिलियन डॉलर में हुआ है। यह एग्रीमेंट भारत में एज-एआई चिप बनाने और डिजाइन करने के लिए किया गया है। कंपनी ने बताया है कि 5 साल का रणनीतिक निवेश है। इसमें टेक्नोलॉजी, प्रोडक्ट डेवलपमेंट, भारत में मैन्युफैक्चरिंग सेटअप आदि बनाना है।
मुनाफावसूली का शिकार हुआ शेयर
बीएसई में ब्लू क्लाउड सॉफ्टटेक सॉल्यूशंस का शेयर 34.82 रुपये के लेवल पर खुला था। कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में 38 रुपये के लेवल तक गया। हालांकि, इसके बाद कंपनी के शेयर मुनाफावसूली का शिकार हो गया। बीएसई में यह स्टॉक 31.06 रुपये तक लुढ़क गया। मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर ब्लू क्लाउड सॉफ्टटेक सॉल्यूशंस के शेयरों का भाव बीएसई में 2.67 प्रतिशत की गिरावट के बाद 32.07 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था।
6 महीना निवेशकों के लिए रहा शानदार
कंपनी के लिए बीते 6 महीने काफी शानदार रहे हैं। इस दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 71 प्रतिशत की तेजी आई है। हालांकि, इसके बाद भी एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 55 प्रतिशत गिरा है। लॉन्ग रन में कंपनी ने निवेशकों मोटा रिटर्न दिया है। पिछले 5 साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 434 प्रतिशत की तेजी आई है।
जनवरी में हो चुका है शेयरों का बंटवारा
इसी साल कंपनी के शेयरों का बंटवारा हुआ है। कंपनी के शेयरों को दो हिस्सों में बांटा गया था। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 2 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गई है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





