Q4 रिजल्ट आते ही रॉकेट बना ये स्टॉक, 5 साल में 950% की तूफानी तेजी; एक्सपर्ट बोले- अभी और ऊपर जाएगा शेयर

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share

BLS इंटरनेशनल सर्विसेज (BLS International Services) के शेयरों में Q4 FY26 रिजल्ट के बाद जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी का मुनाफा और रेवेन्यू दोनों मजबूत रहे, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। शेयर एक ही दिन में 9% से ज्यादा उछल गया और पिछले 5 साल में करीब 950% का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है।

Q4 रिजल्ट आते ही रॉकेट बना ये स्टॉक, 5 साल में 950% की तूफानी तेजी; एक्सपर्ट बोले- अभी और ऊपर जाएगा शेयर

भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में आज एक मिड-कैप स्टॉक निवेशकों के बीच चर्चा का सबसे बड़ा विषय बना हुआ है। वीजा, कॉन्सुलर और डिजिटल सेवाएं देने वाली दिग्गज कंपनी बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेज (BLS International Services) के शेयरों में बुधवार को 9.5% से ज्यादा का जोरदार उछाल देखा गया। मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद कंपनी ने अपनी चौथी तिमाही (Q4) के शानदार नतीजों की घोषणा की थी, जिसका असर बाजार खुलते ही शेयर की कीमतों पर साफ दिखाई दिया। बता दें कि ये स्टॉक पिछले 5 साल में करीब 950% का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि मजबूत बिजनेस मॉडल और वीजा-डिजिटल सर्विसेस ग्रोथ के चलते स्टॉक में आगे भी तेजी जारी रह सकती है।

इस तेजी के साथ ही कंपनी का शेयर ₹286.90 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। पिछले तीन दिनों में इस शेयर ने अपने निवेशकों को 13% से अधिक का रिटर्न दिया है। लेकिन, इस स्टॉक की असली कहानी इसके लंबे सफर में छिपी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 5 साल में इस शेयर ने अपने शेयरधारकों को 958% का छप्परफाड़ मल्टीबैगर (Multibagger) रिटर्न दिया है, यानी 5 साल पहले लगाया गया ₹1 लाख आज करीब ₹10.50 लाख बन चुका है।

Q4 नतीजे: मुनाफे में 28.7% की बंपर बढ़ोतरी

कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 (FY26) की जनवरी-मार्च तिमाही में हर मोर्चे पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। चौथी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 28.7% बढ़कर ₹186.9 करोड़ पर पहुंच गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में ₹145.2 करोड़ था। कुल रेवेन्यू की बात करें तो ऑपरेशन से होने वाली कमाई (Revenue) 17.6% की छलांग लगाकर ₹814.6 करोड़ रही। कामकाजी मुनाफा (EBITDA) 17.1% की बढ़त के साथ ₹203.9 करोड़ पर पहुंच गया। कंपनी ने बताया कि खुद के सेंटर चलाने के मॉडल (Self-managed centre model) और लागत में कटौती के उपायों के कारण मुनाफे में यह सुधार आया है।

किस बिजनेस से हुई कितनी कमाई?

वीजा और कॉन्सुलर बिजनेस:- इस मुख्य सेगमेंट का रेवेन्यू सालाना आधार पर 7% बढ़कर ₹471.7 करोड़ रहा।

डिजिटल बिजनेस:- कंपनी के डिजिटल और लोन डिस्ट्रीब्यूशन (Loan Distribution) बिजनेस में 36% की जबरदस्त ग्रोथ देखी गई और यह ₹342.8 करोड़ पर पहुंच गया।

अगर पूरे वित्तीय वर्ष (FY26) की बात करें, तो सालाना रेवेन्यू 36.7% बढ़कर ₹2,998.2 करोड़ और कुल मुनाफा 34.1% की बढ़त के साथ ₹723.8 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर शिखर अग्रवाल ने कहा कि यह बीएलएस इंटरनेशनल का अब तक का सबसे बेहतरीन सालाना प्रदर्शन है। पिछले तीन सालों में हमारा मुनाफा 49% की सालाना चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़ा है, जो हमारी मजबूत रणनीति को दर्शाता है।

मार्केट एक्सपर्ट्स की राय: कहां तक जाएगा भाव?

भले ही पिछले एक साल में ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली के कारण यह शेयर करीब 28% टूटा है, लेकिन मौजूदा चार्ट्स इसके दोबारा दौड़ने का इशारा कर रहे हैं। मिंट के एक रिपोर्ट के मुताबिक लक्ष्मीश्री (Lakshmishree) के रिसर्च हेड अंशुल जैन के अनुसार BLS इंटरनेशनल ने डेली चार्ट पर ₹260 के मजबूत रेजिस्टेंस लेवल को पार करते हुए एक बड़ा ब्रेकआउट दिया है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह तेजी एक 'बुलिश गैप-अप' और अपने 50 दिनों के औसत वॉल्यूम से 375% ज्यादा वॉल्यूम (खरीदारी) के साथ आई है। इससे साफ है कि बड़े निवेशक इस शेयर को आक्रामक तरीके से अपने पोर्टफोलियो में जोड़ रहे हैं। टेक्निकल चार्ट के अनुसार, मंदी का दौर अब खत्म हो चुका है और यह शेयर बहुत जल्द ₹297 के अगले बड़े टारगेट की तरफ बढ़ता हुआ नजर आ सकता है।

शेयर परफॉर्मेंस

BLS इंटरनेशनल सर्विसेस लिमिटेड (BLS International Services Ltd) के शेयरों में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिली। खबर लिखे जाते वक्त स्टॉक 6.41% उछलकर ₹278.80 पर कारोबार कर रहा था। शानदार Q4 FY26 रिजल्ट्स के बाद निवेशकों में इस मल्टीबैगर स्टॉक को लेकर उत्साह बढ़ गया है। पिछले तीन कारोबारी सत्रों में शेयर में लगातार खरीदारी देखने को मिली, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि बाजार कंपनी के मजबूत फंडामेंटल और ग्रोथ आउटलुक पर भरोसा जता रहा है।

अगर आप एक लंबी अवधि के निवेशक हैं और आपके पोर्टफोलियो में यह शेयर पहले से है, तो मौजूदा नतीजे और चार्ट पैटर्न आपको बने रहने की सलाह देते हैं। नए निवेशकों के लिए भी गिरावट में इस मल्टीबैगर स्टॉक को जोड़ना एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,