
इस प्राइवेट में बैंक में 9.99% हिस्सेदारी हासिल करने के करीब पहुंचा Blackstone, मिल गई है RBI की भी मंजूरी!
चर्चित फंड कंपनी ब्लैकस्टोन, फेडरल बैंक (Federal Bank) में 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने जा रहा है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार इस प्रस्तावित अधिग्रहण के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से अप्रूवल मिल गया है।
चर्चित फंड कंपनी ब्लैकस्टोन, फेडरल बैंक (Federal Bank) में 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने जा रहा है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार इस प्रस्तावित अधिग्रहण के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से अप्रूवल मिल गया है। बता दें, यह भारत के बैंकिंग सेक्टर में यह एक बड़ा इंवेस्टमेंट होगा।
गुरुवार को फेडरल बैंक के शेयरों का भाव मार्केट बंद होने के समय पर 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ बीएसई में 287.55 रुपये के लेवल पर था।
CCI से मिल चुका है अप्रूवल
ब्लैकस्टोन (Blackstone) को दिसंबर 2025 में इस प्रस्तावित 9.99 प्रतिशत के अधिग्रहण को CCI की मंजूरी मिल चुकी है। पिछले साल अक्टूबर में कोच्चि के इस प्राइवेट बैंक ने ऐलान किया था कि ब्लैकस्टोन वारेंट्स के जरिए 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का प्रस्ताव दिया है। फेडरल बैंक ने बताया था कि ब्लैकस्टोन अपनी सहयोगी कंपनी Asia II Topco XIII Pte Ltd के जरिए 6196.51 करोड़ रुपये का इंवेस्टमेंट करेंगे।
इस निवेश के लिए फेडरल बैंक 272.97 मिलियन वॉरेंट्स 2 रुपये के फेस वैल्यू पर जारी करेगा। इसके लिए इश्यू प्राइस 227 रुपये प्रति शेयर होगा। इस वॉरेंट्स का टाइम पीरियड जारी होने से 18 महीने तक रहेगा। इस ट्रांजैक्शन की सभी प्रक्रिया के पूरा होने के बाद ब्लैकस्टोन के पास बैंक में डायरेक्टर नियुक्त करने का अधिकार होगा। बता दें, इस इंवेस्टमेंट के बाद ब्लैकस्टोन, फेडरल बैंक सबसे बड़ा हिस्सेदार बन जाएगा।
फेडरल बैंक का तीसरी तिमाही में कैसा रहा है प्रदर्शन?
बैंक ने 16 जनवरी 2026 को तिमाही नतीजों का ऐलान किया था। बैंक की तरफ से दी जानकारी में बताया गया था कि अक्टूबर से दिसंबर 2026 के दौरान कुल नेट प्रॉफिट 1041 करोड़ रुपये रहा था। जोकि सालाना आधार पर 9 प्रतिशत अधिक है। एक साल पहले इसी तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 955 करोड़ रुपये रहा था।
जहां एक तरफ एसेट क्वालिटी बेहतर हुई है तो वहीं फेडरल बैंक का एनपीए घटकर 1.72 प्रतिशत हो गया है। बैंक का एनआईआई 9 प्रतिशत बढ़ा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।




