6% से अधिक चढ़ गया यह चर्चित स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी का शेयर, 3 दिन से जारी खरीदारी, एक्सपर्ट बुलिश

Tarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

Groww Share Price: Billionbrains Garage Ventures के शेयरों में आज शुक्रवार को 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की है। जिसके बाद कंपनी के शेयर 200 रुपये के करीब पहुंच गए। 

6% से अधिक चढ़ गया यह चर्चित स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी का शेयर, 3 दिन से जारी खरीदारी, एक्सपर्ट बुलिश

Groww Share Price: ग्रो की पैरेंट कंपनी Billionbrains Garage Ventures के शेयरों में आज शुक्रवार को 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। इस उछाल के बाद कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में 198.50 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। Billionbrains Garage Ventures के शेयरों में लगातार तीसरे कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली है। बता दें, आज करीब 3 करोड़ शेयरों की खरीद और बिक्री हुई है। वह भी महज 2 घंटे में।

एक्सपर्ट बुलिश (Groww Target Price)

निवेशकों का सेंटीमेंट ब्रोकरेज हाउस की कवरेज की खबर के बाद से ही उच्च स्तर पर है। पिछले महीने जेपी मॉर्गन ने Billionbrains Garage Ventures के शेयरों को 210 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ ओवरवेट की रेटिंग दी थी। ब्रोकरेज हाउस ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि कंपनी मार्केट शेयर बढ़ोतरी के मामले में निरंतर आगे बढ़ रही है। वहीं, महात्वाकांक्षी निवेशकों में अच्छी पकड़ कंपनी की है।

इससे पहले यूबीएस ने Billionbrains Garage Ventures के शेयरों को न्यूट्रल रेटिंग दी थी। तब कंपनी के शेयरों को ब्रोकरेज हाउस ने 185 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया था। मौजूदा समय में यह स्टॉक उस स्तर को क्रॉस कर चुका है।

टेक्निलक फ्रंट पर कितना मजबूत है स्टॉक

स्टॉक रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) इस समय 68.60 पर है। जोकि अधिक खरीदारी को दर्शाता है।

शेयरों का ओवर आल प्रदर्शन कैसा?

बीते एक हफ्ते में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 18.11 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं एक महीने में यह स्टॉक 23.94 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। 2026 में अबतक कंपनी के शेयरों का भाव 25.30 प्रतिशत बढ़ा है। यह वह पीरियड है जब सेंसेक्स में 9.20 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, बीएसई फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स 2026 में 7.35 प्रतिशत लुढ़क चुका है।

कंपनी का 52 वीक हाई 198.50 रुपये और 52 वीक लो लेवल 112.02 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1.12 लाख करोड़ रुपये का है। बता दें, बीएसई के डाटा के अनुसार कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 27.81 प्रतिशत की है। वहीं, पब्लिक के पास 72.19 प्रतिशत हिस्सा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,