लाइन में लगने का झंझट खत्म! राशन की दुकान या मोबाइल से मिनटों बनवाएं आयुष्मान कार्ड; FREE में होगा 5 लाख तक का इलाज
अब आयुष्मान भारत कार्ड बनवाना और आसान हो गया है। सरकार ने राशन की दुकानों पर भी इसकी सुविधा शुरू कर दी है। इन योजना में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। जानें कैसे ऑनलाइन-ऑफलाइन बनवाएं कार्ड:

How To Apply For Ayushman Card: सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए आयुष्मान भारत योजना को और आसान बना दिया है। अब लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए दूर-दूर के सेंटर या अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नई व्यवस्था के तहत अब राशन की दुकानों पर भी आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा शुरू की जा रही है।
इस फैसले का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इस योजना का फायदा पहुंचाना है, खासकर ग्रामीण इलाकों और छोटे शहरों में रहने वाले लोगों के लिए यह कदम काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। बता दें कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लोगों को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। अब आइए जानते हैं कि राशन की दुकानों पर आयुष्मान कार्ड कैसे बनेगा और ऑनलाइन भी आप इसके लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं।
ऐसे बनवाएं राशन दुकान से आयुष्मान कार्ड
अब आयुष्मान कार्ड बनवाना पहले से काफी आसान हो गया है। आपको बस अपने नजदीकी राशन की दुकान पर जाना होगा और जरूरी दस्तावेज दिखाने होंगे। जैसे:-
आधार कार्ड
राशन कार्ड
मोबाइल नंबर
राशन डीलर आपकी जानकारी सिस्टम में डालेंगे और अगर आप पात्र होंगे, तो आपका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा। कई जगहों पर यह कार्ड तुरंत डाउनलोड या प्रिंट भी किया जा सकता है।
घर बैठे Online ऐसे बनाएं आयुष्मान कार्ड
Step 1: सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप में आयुष्मान भारत की ऑफिशियल वेबसाइट https://beneficiary.nha.gov.in ओपन करें।
Step 2: वेबसाइट खुलने के बाद आपको Login / Sign In का ऑप्शन दिखेगा। अब अपना मोबाइल नंबर डालें और OTP डालकर लॉगिन करें।
Step 3: लॉगिन के बाद आपको “Search Beneficiary” का ऑप्शन मिलेगा। यहां आप मोबाइल नंबर, राशन कार्ड, आधार नंबर या नाम से सर्च कर सकते हैं। अगर आपका नाम लिस्ट में आता है, तो स्क्रीन पर आपकी डिटेल दिख जाएगी। अगर नाम नहीं आता, तो आप इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।
Step 4: अगर आपका नाम लिस्ट में है, तो आगे बढ़ने के लिए e-KYC करना होगा। इसके लिए आधार नंबर डालें, OTP या बायोमेट्रिक से वेरिफिकेशन करें। अब आपकी पर्सनल डिटेल स्क्रीन पर दिखेगी। अब नाम, पता और बाकी जानकारी चेक करें। अगर सब सही है, तो Confirm पर क्लिक करें। इसके बाद आपका Ayushman Card बन जाएगा।
आयुष्मान कार्ड के फायदे
आयुष्मान कार्ड गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए एक बड़ी राहत साबित होता है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है, जिससे उन्हें महंगे अस्पताल खर्च की चिंता नहीं करनी पड़ती। इस कार्ड की मदद से सरकारी ही नहीं, बल्कि कई प्राइवेट अस्पतालों में भी कैशलेस इलाज कराया जा सकता है, यानी इलाज के समय जेब से पैसे देने की जरूरत नहीं होती। इसके अलावा इसमें कई गंभीर बीमारियों और ऑपरेशन का खर्च भी कवर होता है। सबसे अच्छी बात यह है कि पूरे परिवार को इसका लाभ मिलता है और इसमें उम्र की कोई सीमा नहीं होती। कुल मिलाकर, आयुष्मान कार्ड उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अच्छे इलाज का खर्च नहीं उठा सकते।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।


