सोने के रेट में बड़ा बदलाव, 18 और 22 कैरेट Gold के देखें लेटेस्ट भाव
Gold Rate 16 Feb.: अब सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 से 22041 रुपये सस्ता हो चुका है। जीएसटी समेत सोना आज 158702 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, प्लैटिनम 434 रुपये की गिरावट के साथ 63669 रुपये पर आ गया है।

Gold Rate 16 Feb.: एमसीएक्स पर गिरावट के बावजूद सर्राफा बाजारों में आज सोने के भाव में बड़ी तेजी नजर आ रही है। 24 कैरेट सोने का भाव आज 1315 रुपये महंगा होकर 154080 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर खुला। अब सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 से 22041 रुपये सस्ता हो चुका है। जीएसटी समेत सोना आज 158702 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, प्लैटिनम 434 रुपये की गिरावट के साथ 63669 रुपये पर आ गया है।
शुक्रवार को 24 कैरेट गोल्ड 999 बिना जीएसटी 152765 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। यह रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए हैं। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर 12 बजे वाला है।
अगर अंतराष्ट्रीय मार्केट की बात करें तो स्पॉट गोल्ड 1.1% गिरकर 4,986.32 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स (अप्रैल डिलीवरी) में 0.8% की गिरावट दर्ज की गई और यह 5,005.60 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।
18 और 22 कैरेट गोल्ड के रेट
कैरेट के हिसाब से गोल्ड के भाव की बात करें तो आज 22 कैरेट गोल्ड 1205 रुपये की तेजी के साथ 141137 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जीएसटी संग यह 145371 रुपये पर है। इसके साथ ही 18 कैरेट गोल्ड में भी 986 रुपये की उछाल दर्ज की गई है। आज यह 115560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत 119026 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
14 और 23 कैरेट के रेट्स
14 कैरेट गोल्ड का रेट 769 रुपये चढ़कर 90137 रुपये पर खुला और जीएसटी समेत यह 92841 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिलेगा। आज 23 कैरेट गोल्ड भी 1310 रुपये उछलकर 153463 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। जीएसटी संग इसकी कीमत अब 158066 रुपये हो गई है।
30 जनवरी से अबतक सोने की चाल
30 जनवरी: सोना एक झटके में 9545 रुपये प्रति 10 ग्राम का गोता लगाकर 165795 रुपये पर आ गया।
1 फरवरी: शुक्रवार के मुकाबले सोना 17098 रुपये टूटकर 148697 पर आ गया।
2 फरवरी: इस दिन सुबह सोना गिरा, लेकिन शाम को 49 रुपये ऊपर 148746 पर बंद हुआ। पिछले 15 दिनों में सबसे कम बढ़त।
3 फरवरी: सोना 2783 रुपये महंगा होकर 151529 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
4 फरवरी: सोना 5096 रुपये महंगा होकर 156625 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
5 फरवरी: सोना एक बार फिर गिरा और 4123 रुपये सस्ता होकर 152502 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
6 फरवरी: 24 कैरेट सोना 424 रुपये सस्ता होकर 152078 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
9 फरवरी: सोना 2798 रुपये महंगा होकर 154876 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
10 फरवरी: सोना 1379 रुपये महंगा होकर 156255 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
11 फरवरी: सोना 1067 रुपये महंगा होकर 157322 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
12 फरवरी: सोना 1672 रुपये सस्ता होकर 155650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
13 फरवरी: सोना 2885 रुपये टूटकर 152765 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
स्रोत: IBJA
FAQ
सवाल: 1kg चांदी की कीमत क्या है?
जवाब: 1KG चांदी की कीमत IBJA के मुताबिक 239484 रुपये प्रति किलो है।
सवाल: आज दिल्ली में चांदी का क्या रेट है?
जवाब: आज दिल्ली में चांदी bullions.co.in के मुताबिक 239690 रुपये प्रति किलो है।
सवाल: 3 अक्टूबर 2025 को चांदी का भाव क्या था?
जवाब: 3 अक्टूबर 2025 को चांदी का भाव 145610 रुपये प्रति किलो था।
सवाल: 10 ग्राम चांदी के सिक्के का भाव क्या है?
जवाब: bullions.co.in के मुताबिक दिल्ली में 10 ग्राम चांदी के सिक्के का भाव 2157 रुपये है।
सवाल: 1 किलो सोना कितने का है?
जवाब: 1 किलो सोना bullions.co.in के मुताबिक 15,530,000 रुपये है।
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
और पढ़ें


