Lenskart में आज रहेगी बड़ी हलचल! ₹51573 के शेयरों से लॉक-इन खत्म

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Lenskart Share In Focus: आज निवेशकों की नजर चश्मा बनाने वाली कंपनी लेंसकार्ट के शेयरों पर होगी
  • लेंसकार्ट का छह महीने का लॉक-इन आज समाप्त हो रहा है
  • इसके चलते कंपनी के कुल 104.74 करोड़ शेयर ट्रेड के लिए एलिजिबल हो गए हैं
Lenskart में आज रहेगी बड़ी हलचल! ₹51573 के शेयरों से लॉक-इन खत्म

चश्मा बनाने वाली कंपनी Lenskart सॉल्यूशन के शेयर शुक्रवार (8 मई) यानी आज दो बड़े कारणों से फोकस में रहेंगे। पहला कारण कंपनी के शेयरहोल्डर्स का लॉक-इन पीरियड आज खत्म हो रहा है। दूसरा ठीक इसी दिन दो मौजूदा निवेशक ब्लॉक डील के जरिए अपनी हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहे हैं।

60% शेयर ट्रेड के लिए हुए एलिजिबल

नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के अनुसार, लेंसकार्ट का छह महीने का लॉक-इन आज समाप्त हो रहा है। इसके चलते कंपनी के कुल 104.74 करोड़ शेयर ट्रेड के लिए एलिजिबल हो गए हैं। यह संख्या कंपनी के कुल बकाया इक्विटी का 60% है। गुरुवार के क्लोजिंग प्राइस 492.4 रुपये के हिसाब से, लॉक-इन खत्म होने के बाद ट्रेड के लिए उपलब्ध होने वाले शेयरों की कुल कीमत लगभग ₹51,573 करोड़ है।

लॉक-इन पीरियड खत्म होने का मतलब यह नहीं कि सभी शेयर ओपन मार्केट में बेच दिए जाएंगे। इसका सीधा अर्थ है कि अब इन शेयरों को ट्रेड करने की अनुमति मिल गई है।

ब्लॉक डील आज

सीएनबीसी-टीवी18 को मिली जानकारी के अनुसार, कुछ मौजूदा निवेशक लेंसकार्ट में क्लीन-आउट ट्रेड की योजना बना रहे हैं। वे शुक्रवार को ब्लॉक डील के जरिए करीब 7 करोड़ शेयरों को बेचना चाहते हैं, जिसका अनुमानित मूल्य लगभग ₹2,900 करोड़ है।सूत्रों के अनुसार, डील में अप्साइज विकल्प भी है। यानी अगर डिमांड अधिक रही तो बिक्री बढ़ाई जा सकती है।

कौन-कौन से निवेशक बेच रहे हैं हिस्सेदारी?

सीएनबीसी टीवी-18 के सूत्रों के मुताबिक बर्ड्स आई व्यू होल्डिंग्स, Tr Capital Mauritius, एबीजी कैपिटल और करीबा होल्डिंग्स अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहे हैं। वहीं, एक अन्य निवेशक अल्फा वेब का कहना है कि उसके पास आगे कोई हिस्सेदारी बेचने के लिए 90-दिन का लॉक-इन होगा।

ब्लॉक डील की कीमत तय: ब्लॉक डील के लिए कीमत ₹470 प्रति शेयर तय की गई है। यह गुरुवार के क्लोजिंग प्राइस ₹492.4 से 3.6% कम है।

मार्च तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार अल्फा वेब के पास लेंसकार्ट में लगभग 7% हिस्सेदारी है। बर्ड्सआई व्यू होल्डिंग्स के पास 1.92% हिस्सेदारी है। अन्य विक्रेताओं के नाम शेयरहोल्डिंग लिस्ट में नहीं हैं, क्योंकि उनकी हिस्सेदारी 1% से कम हो सकती है।

शेयर परफॉर्मेंस: लेंसकार्ट के शेयर गुरुवार को 2.2% की गिरावट के साथ ₹492.4 पर बंद हुए। हालांकि, स्टॉक अब भी अपने इश्यू प्राइस ₹402 से ऊपर बना हुआ है।

ब्लॉक डील और लॉक-इन खत्म होने से शेयर की कीमतों में अस्थिरता आ सकती है। थोक में शेयर बिकने से प्राइस पर दबाव बन सकता है, लेकिन 3.6% की छूट मिलने के कारण संस्थागत निवेशकों में डिमांड भी रह सकती है। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे डील की पूरी जानकारी और बाजार के रुख को देखते हुए ही फैसला लें।

Disclaimer: यह केवल जानकारी के लिए है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम पर आधारित है। निवेश लेने से पहले अपने सलाहकार से संपर्क करें।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।