Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़big shock on new year s day lpg cylinder prices surge by rs 111 prices hike from delhi to patna
LPG Price 1 January: नए साल पर बड़ा झटका, एलपीजी सिलेंडर ₹111 हुआ महंगा

LPG Price 1 January: नए साल पर बड़ा झटका, एलपीजी सिलेंडर ₹111 हुआ महंगा

संक्षेप:

LPG Price 1 January 2026: नए साल पर एलपीजी गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं को जोर का झटका लगा है। कॉमर्शियल सिलेंडर के उपभोक्ताओं को दिल्ली से पटना तक 111 रुपये का तेज झटका लगा है। जबकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Jan 01, 2026 05:30 am ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

LPG Price 1 January 2026: नए साल पर एलपीजी गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं को जोर का झटका लगा है। कॉमर्शियल एलपीजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर और घरेलू सिलेंडर के रेट आज 1 जनवरी 20226 अपडेट हुए हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर के उपभोक्ताओं को दिल्ली से पटना तक 111 रुपये का तेज झटका लगा है। जबकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इंडियन ऑयल के मुताबिक दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर आज से 1580.50 रुपये की जगह 1691.50 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में अब 1795 रुपये का मिलेगा। पहले यह 1684 में मिल रहा था। यहां भी 111 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1531.50 रुपये की जगह 1642.50 में मिलेगा। चेन्नई में अब आज से कॉमर्शियल सिलेंडर 1849.50 रुपये का हो गया है।

एटीएफ हुआ सस्ता

नए साल के मौके पर विमानों के लिए प्रयोग किए जाने वाले ईंधन एटीएफ की कीमतों में कटौती की गई है। दिल्ली में एटीएफ की कीमत 7,353.75 रुपये प्रति किलोलीटर या 7.3 प्रतिशत की कटौती के साथ 92,323.02 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई।

कीमतों में तीन महीने लगातार बढ़ोतरी करने के बाद यह कटौती गई। कीमतों में एक दिसंबर को प्रति किलोलीटर 5,133.75 रुपये या 5.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। इससे पहले एक नवंबर को करीब एक प्रतिशत तथा एक अक्टूबर को 3.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

घरेलू एलपीजी के रेट

भारत में इंडियन ऑयल के डेटा के आधार पर एलपीजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) की कीमतों की बात करें तो आज14.2 किग्रा वाला घरेलू सिलेंडर दिल्ली में ₹853, मुंबई में ₹852.50 और लखनऊ में ₹890.50 में मिल रहा है। वहीं, कारगिल में ₹985.5, पुलवामा में ₹969, बागेश्वर में ₹890.5 का है। जबकि, पटना में इसकी कीमत ₹951 है।

साल 2025 में कॉमर्शियल सिलेंडर खुब सस्ता हुआ

पिछले एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को 50 रुपये का झटका लगा। जबकि, दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर 1818.50 रुपये से घटकर 1580.50 रुपये प्रति सिलेंडर रह गया।

शहरवार कुल बदलाव

कमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों ने व्यवसायियों को बड़ी राहत दी है। पिछले 12 महीनों (जनवरी 2025 से दिसंबर 2025) में दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई जैसे महानगरों में औसतन ₹238 प्रति सिलेंडर की गिरावट दर्ज की गई।

कब कितना सस्ता हुआ

जनवरी 2025 (₹14.50-16)

फरवरी (₹4-7)

अप्रैल (₹41-44.50)

मई (₹14.50-17)

जून (₹24-25.50)

जुलाई (₹57-58.50)

अगस्त (₹33.50-34.50)

सितंबर (₹50.50-51.50)

नवंबर (₹4.50-6.50) दिसंबर 2025 (₹10-10.50)।

साल 2025 में कुल 10 बार सस्ता हुआ 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर

19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम सबसे ज्यादा जुलाई में (₹58.50), सितंबर में 51.50 रुपये और अप्रैल (₹41+) में घटे। जबकि दो छोटी बढ़ोतरी मार्च-अक्टूबर में क्रमश: 15.50 और 6 रुपये की हुई।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।