Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़big changes in gold silver rates today check the latest prices for 14 to 24 karat gold
सोने-चांदी के रेट में बड़ा बदलाव, चेक करें 14 से 24 कैरेट गोल्ड के लेटेस्ट भाव

सोने-चांदी के रेट में बड़ा बदलाव, चेक करें 14 से 24 कैरेट गोल्ड के लेटेस्ट भाव

संक्षेप:

Gold Silver Price 16 Jan.: आज चांदी का भाव बिना जीएसटी 282720 रुपये पर पहुंच गया है। जीएसटी समेत चांदी का भाव अब 291201 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। जबकि, 24 कैरेट गोल्ड का रेट अब जीएसटी समेत 145968 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। बिना जीएसटी आज सोने के भाव 141717 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुले।

Jan 16, 2026 12:25 pm ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Gold Silver Price 16 Jan.: एमसीएक्स पर जहां चांदी के भाव में नरमी है वहीं, सर्राफा बाजारों में सफेद धातु गरम है। सर्राफा बाजारों में आज भी चांदी के भाव में भारी उछाल है। जबकि, सोने में भी गिरावट है। बुधवार के बंद भाव के मुकाबले आज चांदी जहां 5208 रुपये उछली वहीं, सोना 298 रुपये सस्ता हुआ है। इस उछाल के साथ ही चांदी इस साल केवल 16 दिनों में 52300 रुपये महंगी हो चुकी है। जबकि, सोने के भाव केवल 8522 रुपये ही बढ़ा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आज चांदी का भाव बिना जीएसटी 282720 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। जीएसटी समेत चांदी का भाव अब 291201 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। जबकि, 24 कैरेट गोल्ड का रेट अब जीएसटी समेत 145968 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। बिना जीएसटी आज सोने के भाव 141717 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुले।

बुधवार को चांदी बिना जीएसटी 277512 रुपये पर बंद हुई। इसी तरह सोना बिना जीएसटी 142015 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

यह रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए हैं। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर 12 बजे वाला है।

कैरेट के हिसाब से गोल्ड के भाव

  • आज 23 कैरेट गोल्ड भी 298 रुपये गिरकर 141150 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। जीएसटी संग इसकी कीमत अब 145384 रुपये हो गई है। अभी इसमें मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा है।
  • 22 कैरेट गोल्ड 296 रुपये सस्ता होकर 129813 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। जीएसटी संग यह 133707 रुपये है।
  • 18 कैरेट गोल्ड में 223 रुपये की गिरावट है। आज यह 106288 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत 109476 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
  • 14 कैरेट गोल्ड का रेट भी 175 रुपये चढ़ा है। आज यह 82904 रुपये पर खुला और जीएसटी समेत यह 85391 रुपये पर है।

डिस्क्लेमर: सोने-चांदी के हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)ने जारी किए हैं। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।