सोने के भाव में बड़ा बदलाव, अब इतने रुपये का हो गया 10 ग्राम गोल्ड

Feb 19, 2026 12:34 pm ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Gold Rate 19 Feb.: आज सर्राफा बाजार में सोने के भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अब सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 से 21386 रुपये ही सस्ता रह गया है। आज 22 कैरेट गोल्ड 2886 रुपये की तेजी के साथ 141737 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

सोने के भाव में बड़ा बदलाव, अब इतने रुपये का हो गया 10 ग्राम गोल्ड

Gold Rate 19 Feb.: आज सर्राफा बाजार में सोने के भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। दोपहर सवा 12 बजे जारी रेट के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव आज 3151 रुपये उछलकर बिना जीएसटी 154735 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर खुला। बुधवार को 24 कैरेट गोल्ड 999 बिना जीएसटी 151584 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। यह रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए हैं। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 या सवा 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर सवा 12 बजे वाला है।

अब सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 से 21386 रुपये ही सस्ता रह गया है। जीएसटी समेत सोना आज 159377 रुपये पर आ गया है। वहीं, प्लैटिनम 3842 रुपये की तेजी के साथ 65922 रुपये पर पहुंच गया है।

18 और 22 कैरेट गोल्ड के रेट

कैरेट के हिसाब से गोल्ड के भाव की बात करें तो आज 22 कैरेट गोल्ड 2886 रुपये की तेजी के साथ 141737 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जीएसटी संग यह 145989 रुपये पर है। इसके साथ ही 18 कैरेट गोल्ड में भी 2363 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। आज यह 116051 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत 119532 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

14 और 23 कैरेट के रेट्स

14 कैरेट गोल्ड का रेट 1843 रुपये उछल कर 90520 रुपये पर खुला और जीएसटी समेत यह 93235 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिलेगा। आज 23 कैरेट गोल्ड भी 3138 रुपये उछलकर 154115 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। जीएसटी संग इसकी कीमत अब 158738 रुपये हो गई है।

FAQ

सवाल: 1kg चांदी की कीमत क्या है?

जवाब: 1KG चांदी की कीमत IBJA के मुताबिक 245230 रुपये प्रति किलो है।

सवाल: आज दिल्ली में चांदी का क्या रेट है?

जवाब: आज दिल्ली में चांदी bullions.co.in के मुताबिक 246720 रुपये प्रति किलो है।

सवाल: 3 अक्टूबर 2025 को चांदी का भाव क्या था?

जवाब: 3 अक्टूबर 2025 को चांदी का भाव 145610 रुपये प्रति किलो था।

सवाल: 10 ग्राम चांदी के सिक्के का भाव क्या है?

जवाब: bullions.co.in के मुताबिक दिल्ली में 10 ग्राम चांदी के सिक्के का भाव 2220 रुपये है।

सवाल: 1 किलो सोना कितने का है?

जवाब: 1 किलो सोना bullions.co.in के मुताबिक 1,56,74,000 रुपये है।

30 जनवरी से अबतक सोने की चाल

30 जनवरी: सोना एक झटके में 9545 रुपये प्रति 10 ग्राम का गोता लगाकर 165795 रुपये पर आ गया।

1 फरवरी: शुक्रवार के मुकाबले सोना 17098 रुपये टूटकर 148697 पर आ गया।

2 फरवरी: इस दिन सुबह सोना गिरा, लेकिन शाम को 49 रुपये ऊपर 148746 पर बंद हुआ। पिछले 15 दिनों में सबसे कम बढ़त।

3 फरवरी: सोना 2783 रुपये महंगा होकर 151529 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

4 फरवरी: सोना 5096 रुपये महंगा होकर 156625 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

5 फरवरी: सोना एक बार फिर गिरा और 4123 रुपये सस्ता होकर 152502 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

6 फरवरी: 24 कैरेट सोना 424 रुपये सस्ता होकर 152078 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

9 फरवरी: सोना 2798 रुपये महंगा होकर 154876 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

10 फरवरी: सोना 1379 रुपये महंगा होकर 156255 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

11 फरवरी: सोना 1067 रुपये महंगा होकर 157322 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

12 फरवरी: सोना 1672 रुपये सस्ता होकर 155650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

13 फरवरी: सोना 2885 रुपये टूटकर 152765 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

16 फरवरी: सोना 1333 रुपये चढ़कर 154098 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

17 फरवरी: सोना 2233 रुपये टूटकर 151865 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

18 फरवरी: इस दिन सोना 281 रुपये सस्ता होकर 151584 रुपये पर बंद हुआ।

स्रोत: IBJA

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,