Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़big change in gold silver price today gold falling by rs 2714 and silver by rs 6526 in one stroke
सोने-चांदी के भाव में आज बड़ा बदलाव, एक झटके में सोना 2714 और चांदी 6526 रुपये लुढ़की

सोने-चांदी के भाव में आज बड़ा बदलाव, एक झटके में सोना 2714 और चांदी 6526 रुपये लुढ़की

संक्षेप:

Gold Silver Price 17 Nov.: शादियों के सीजन के बीच सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी राहतभरी खबर है। आज 24 कैरेट सोने का भाव 2714 रुपये सस्ता होकर 122714 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

Nov 17, 2025 12:22 pm ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Gold Silver Price 17 Nov.: शादियों के सीजन के बीच सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी राहतभरी खबर है। आज 24 कैरेट सोने का भाव 2714 रुपये सस्ता होकर 122714 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। अब जीएसटी समेत 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1126395 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। जबकि, चांदी जीएसटी समेत 158753 रुपये प्रति किलो पर है। आज यह बिना जीएसटी 6526 रुपये टूटकर 154130 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली। शुक्रवार को चांदी बिना जीएसटी 160656 रुपये प्रति किलो और सोना बिना जीएसटी 125428 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अब सोना 17 अक्टूबर के ऑल टाइम हाई से 8160 रुपये सस्ता हो गया है। जबकि, चांदी के भाव 14 अक्टूबर के ऑल टाइम हाई से 23970 रुपये गिर चुके हैं। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास।

कैरेट के हिसाब से गोल्ड के भाव

आज 23 कैरेट गोल्ड भी 2703 रुपये सस्ता होकर 1222223 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। जीएसटी संग इसकी कीमत अब 125889 रुपये हो गई है। अभी इसमें मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा है।

22 कैरेट गोल्ड की कीमत 2486 रुपये टूट कर 112406 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। जीएसटी संग यह 115778 रुपये है।

18 कैरेट गोल्ड 2035 रुपये की गिरावट के साथ 92036 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत 94797 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

14 कैरेट गोल्ड का रेट भी 1587 रुपये गिरा है। आज यह 71788 रुपये पर खुला और जीएसटी समेत यह 73941 रुपये पर है।

इस साल सोना 46974 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है। जबकि, चांदी 68113 रुपये प्रति किलो उछल चुकी है।

डिस्क्लेमर: सोने-चांदी के हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)ने जारी किए हैं। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।