सोने के भाव में बड़ा बदलाव, चांदी के रेट 2432 रुपये गिरे, सबसे सस्ता Gold ₹1 लाख के नीचे

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share

Gold Silver Rate Today 4 June: ऑल टाइम हाई 176121 रुपये प्रति 10 ग्राम से 20540 रुपये सस्ता हो गया है। जबकि, चांदी के भाव में ऑल टाइम हाई 385933 रुपये प्रति किलो से 126790 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।

सोने के भाव में बड़ा बदलाव, चांदी के रेट 2432 रुपये गिरे, सबसे सस्ता Gold ₹1 लाख के नीचे

Gold Silver Rate Today 4 June: सर्राफा बाजारों में आज सोने के भाव में जहां तेजी है, वहीं चांदी के रेट में बड़ी गिरावट। आज 4 जून गुरुवार को 24 कैरेट गोल्ड जहां 545 रुपये महंगा होकर 155581 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं चांदी का भाव 2432 रुपये प्रति किलो गिरकर 259143 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 23 कैरेट से लेकर 14 कैरेट गोल्ड तक के रेट में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। अगर ईरान युद्ध के बीच की बात करें तो सोना अबतक 3516 रुपये सस्ता हुआ है और चांदी 8757 रुपये सस्ती हुई है।

23 और 22 कैरेट गोल्ड के आज के रेट

आज 23 कैरेट गोल्ड के रेट में 543 रुपये का इजाफा हुआ है। अब इसका भाव 154958 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि, 22 कैरेट गोल्ड का भाव आज 499 रुपये चढ़कर 142512 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

सबसे सस्ता सोना 100000 के नीचे

दूसरी ओर गहनो में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाले 18 कैरेट गोल्ड के दाम में 409 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई है। अब 18 कैरेट सोने का भाव अब 116686 रुपये पर प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। अगर 14 कैरेट गोल्ड की बात करें तो यह भी 319 रुपये चढ़कर 91015 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। बता दें IBJA द्वारा जारी आज के इस गोल्ड-सिल्वर के रेट में जीएसटी नहीं जुड़ा है।

पीएम के सोना नहीं खरीदने की अपील के बावजूद महंगा हुआ गोल्ड

पीएम मोदी ने 10 मई 2026 को एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की थी। इसके बाद सोने का भाव 151078 रुपये से चढ़ककर आज 155581 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इस दौरान कई उतार-चढ़ाव के बावजूद 24 कैरेट गोल्ड 4503 प्रति 10 ग्राम रुपये महंगा हो गया।

चांदी की बात करें तो यह आज की गिरावट के बावजूद 255600 रुपये प्रति किलो से अब तक 3543 रुपये प्रति किलो महंगी होकर 259143 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है।

IBJA के ताजा रेट के मुताबिक अब सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 रुपये प्रति 10 ग्राम से 20540 रुपये सस्ता हो गया है। जबकि, चांदी के भाव में ऑल टाइम हाई 385933 रुपये प्रति किलो से 126790 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।

नोट: आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 या सवा 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर सवा 12 बजे वाला है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,