Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़BHEL stake sale oversubscribed on day 1 as institutional investors bid share focus
पहले ही दिन सरकारी कंपनी पर दांव लगाने को टूटे निवेशक, सरकार बेच रही हिस्सेदारी

पहले ही दिन सरकारी कंपनी पर दांव लगाने को टूटे निवेशक, सरकार बेच रही हिस्सेदारी

संक्षेप:

निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) के सचिव अरुणीश चावला ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि सरकार ने बिक्री पेशकश (ओएफएस) में ग्रीन शू विकल्प का इस्तेमाल करने का फैसला किया है।

Feb 11, 2026 09:32 pm ISTVarsha Pathak भाषा
share Share
Follow Us on

BHEL OFS: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में सरकार की पांच प्रतिशत तक हिस्सेदारी की बिक्री पेशकश (ओएफएस) को बुधवार को बोली के पहले दिन दोगुना से अधिक अभिदान मिल गया। संस्थागत निवेशकों ने 5,650 करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां लगाईं।

क्या है डिटेल

निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) के सचिव अरुणीश चावला ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि सरकार ने बिक्री पेशकश (ओएफएस) में ग्रीन शू विकल्प का इस्तेमाल करने का फैसला किया है। चावला ने कहा, "बीएचईएल में बिक्री पेशकश को उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली और पहले दिन इसे 2.3 गुना से अधिक अभिदान किया गया।" खुदरा निवेशकों को बृहस्पतिवार को ओएफएस में बोली लगाने का मौका मिलेगा।

पांच प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी सरकार

सरकार बीएचईएल में अपनी पांच प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर 254 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर 4,422 करोड़ रुपये जुटाएगी। संस्थागत निवेशकों ने 256.07 रुपये प्रति शेयर के सांकेतिक मूल्य पर 22.07 करोड़ से अधिक शेयर के लिए बोलियां लगाईं जबकि पेशकश के तहत 9.40 करोड़ से अधिक शेयर उपलब्ध थे। सरकार दो दिन की बिक्री पेशकश के तहत 254 रुपये के न्यूनतम मूल्य पर बीएचईएल में तीन प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी बेच रही है। इसमें अतिरिक्त दो प्रतिशत का 'ग्रीनशू' विकल्प भी शामिल है। खुदरा निवेशक बृहस्पतिवार को मूल्य बोली लगा सकेंगे।

क्या है डिटेल

निर्गम के मूल आकार में बीएचईएल के 10.44 करोड़ से अधिक शेयर या तीन प्रतिशत हिस्सेदारी शामिल है जबकि 'ग्रीनशू' विकल्प के तहत 6.96 करोड़ से अधिक शेयर या दो प्रतिशत हिस्सेदारी बेची जा सकती है। कुल 17.41 करोड़ शेयर या पांच प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री से सरकार को 4,422 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे। बीएचईएल में सरकार की वर्तमान हिस्सेदारी 63.17 प्रतिशत है।

शेयरों के हाल

बीएचईएल का शेयर बुधवार को कारोबार के दौरान 258.60 रुपये के निचले स्तर तक पहुंचा। अंत में शेयर 260.65 रुपये पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से 5.58 प्रतिशत कम है। चालू वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक सरकार ने सार्वजनिक उपक्रमों (पीएसयू) के विनिवेश से 8,768 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;