
कंपनी को JV में मिला ₹5400 करोड़ का काम, 4% उछला शेयर, एक्सपर्ट ने कहा खरीद लो
सरकारी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के शेयरों में आज करीब 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में तेजी कल यानी गुरुवार को दर्ज की गई भारी गिरावट के बाद आई है। कंपनी के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर भी ब्रोकरेज हाउस बुलिश है।
सरकारी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के शेयरों में आज करीब 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में तेजी कल यानी गुरुवार को दर्ज की गई भारी गिरावट के बाद आई है। कंपनी के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर भी ब्रोकरेज हाउस बुलिश है। बता दें, एक्सपर्ट ने टारगेट प्राइस में इजाफा किया है।
कल लगा था शेयरों में लोअर सर्किट
बीएसई में आज शुक्रवार को भेल के शेयर 279.10 रुपये के लेवल पर खुल गए थे। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव करीब 5 प्रतिशत की तेजी के साथ 285.50 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। बता दें, गुरुवार को कंपनी के शेयरों में 10 प्रतिशत का लोअर सर्किट लगा था। इसके पीछे की वजह रॉयटर्स की एक रिपोर्ट थी। इस रिपोर्ट के अनुसार सरकार की तरफ से चीनी कंपनियों को छूट देने का विचार किया जा रहा है।
कंपनी को मिला 5400 करोड़ रुपये का काम
भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड को 5400 करोड़ रुपये का काम मिला है। कंपनी को यह वर्क ऑर्डर कोल इंडिया के साथ ज्वाइंट वेंचर में मिला है। इस काम को 42 महीने में पूरा करना है। मेंटनेंस के लिए 60 महीने का समय मिलेगा।
कितना टारगेट प्राइस किया गया सेट
भेल के शेयरों के लिए यूबीएस ने 375 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। जोकि गुरुवार की क्लोजिंग की तुलना में 35 प्रतिशत अधिक है। कंपनी के शेयरों को ब्रोकरेज हाउस BUY काल दिया है।
शेयरों का प्रदर्शन भी अच्छा
तीन महीने में इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 16 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 28 प्रतिशत की दर्ज की गई है। दो साल में कंपनी के शेयरों का भाव 42 प्रतिशत और 5 साल में 606 प्रतिशत बढ़ा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेनचे की सलाह नहीं देता है।)

लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।




