Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़BHEL Q3 Results posted 190 percent net profit share focus today
190% बढ़ गया इस सरकारी कंपनी का प्रॉफिट, शेयरों में हलचल

190% बढ़ गया इस सरकारी कंपनी का प्रॉफिट, शेयरों में हलचल

संक्षेप:

तिमाही-दर-तिमाही आधार पर भी मुनाफे में बढ़त देखने को मिली है और सितंबर तिमाही के मुकाबले यह 4.13% बढ़ा है। मजबूत ऑर्डर निष्पादन और बेहतर ऑपरेशनल परफॉर्मेंस का असर कंपनी के नतीजों में साफ नजर आया।

Jan 19, 2026 01:35 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

BHEL Q3 Results: सरकारी कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (Q3FY26) में शानदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 190% की जबरदस्त बढ़त के साथ बढ़कर ₹390.40 करोड़ पहुंच गया, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह ₹134.70 करोड़ था। तिमाही-दर-तिमाही आधार पर भी मुनाफे में बढ़त देखने को मिली है और सितंबर तिमाही के मुकाबले यह 4.13% बढ़ा है। मजबूत ऑर्डर निष्पादन और बेहतर ऑपरेशनल परफॉर्मेंस का असर कंपनी के नतीजों में साफ नजर आया।

रेवेन्यू में भी अच्छी ग्रोथ

रेवेन्यू के मोर्चे पर भी BHEL ने अच्छी ग्रोथ दर्ज की है। Q3FY26 में कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 16.4% बढ़कर ₹8,473.10 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले ₹7,277.09 करोड़ था। इसके अलावा कंपनी की अन्य आय में भी जबरदस्त उछाल आया है, जो सालाना आधार पर 102% बढ़कर ₹218.75 करोड़ रही। ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो EBITDA 79% बढ़कर ₹545 करोड़ पहुंच गया, जबकि मार्जिन भी सुधरकर 4.2% से 6.4% हो गया, जो कंपनी की बेहतर लागत नियंत्रण क्षमता को दर्शाता है।

कंपनी की योजना

इसी बीच BHEL ने एक अहम कारोबारी फैसला भी लिया है। कंपनी के बोर्ड ने वाराणसी के करखियांव (Karkhiyaon) में प्रस्तावित नए प्लांट की योजना को शॉर्ट क्लोजर देने को मंजूरी दी है। यह योजना साल 2024 में अप्रूव की गई थी, लेकिन मौजूदा बिजनेस सिचुएशन को देखते हुए बोर्ड ने इसे आगे न बढ़ाने का फैसला किया। कंपनी ने साफ किया है कि इस प्लांट में बनने वाले प्रोडक्ट्स अब BHEL की अन्य यूनिट्स में तैयार किए जाएंगे, यानी उत्पादन क्षमता को दूसरे लोकेशंस पर शिफ्ट किया जाएगा।

शेयरों के हाल

शेयर बाजार में BHEL के प्रदर्शन की बात करें तो हाल के समय में इसमें मिला-जुला रुख देखने को मिला है। पिछले एक महीने में शेयर करीब 6% गिरा है, जबकि तीन महीनों में 11% की तेजी दर्ज की गई है। छह महीने में शेयर लगभग स्थिर रहा है, लेकिन एक साल में 21% की बढ़त जरूर दिखाई है। लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह शेयर मल्टीबैगर साबित हुआ है, क्योंकि पिछले तीन साल में 223% और पिछले पांच साल में 550% तक का रिटर्न दिया है। सोमवार को कारोबार के दौरान BHEL का शेयर 2% की गिरावट के साथ ₹259.60 पर ट्रेड कर रहा था।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;