Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Bhavish aggarwal ups ola electric pledge to 13 percent as stock recover from record low price below 40 rs
ओला मालिक ने गिरवी रखी 13% से ज्यादा हिस्सेदारी, ऑल टाइम लो से रिकवर हो रहा शेयर

ओला मालिक ने गिरवी रखी 13% से ज्यादा हिस्सेदारी, ऑल टाइम लो से रिकवर हो रहा शेयर

संक्षेप:

Ola Electric share price: बता दें कि ओला के फाउंडर भाविश अग्रवाल के पास अभी कंपनी का 30.02% हिस्सा है। ओला इलेक्ट्रिक शेयर की बात करें तो अपने ऑल टाइम लो से रिकवरी मोड में है। इस शेयर की कीमत 40 रुपये से भी कम है।

Dec 11, 2025 06:51 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Ola Electric share price: ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर भाविश अग्रवाल ने इस हफ्ते की शुरुआत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी में 3.1% अतिरिक्त हिस्सेदारी गिरवी रखी है। इस वजह से भाविश की शेयरहोल्डिंग के बदले लिए गए लोन के लिए कोलैटरल बढ़ गया है। स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक अग्रवाल ने इस महीने दो बार शेयर गिरवी रखे हैं, जिसमें 5 दिसंबर को गिरवी रखी गई 3.04% हिस्सेदारी भी शामिल है। इस तरह, अब उनकी होल्डिंग का कुल गिरवी रखा गया हिस्सा 13.3% हो गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ओला इलेक्ट्रिक के 15,054 करोड़ रुपये के मार्केट कैपिटलाइज़ेशन के आधार पर गिरवी रखे गए शेयरों की कीमत लगभग 600 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। आपको बता दें कि ओला के फाउंडर भाविश अग्रवाल के पास अभी कंपनी का 30.02% हिस्सा है। ओला इलेक्ट्रिक शेयर की बात करें तो अपने ऑल टाइम लो से रिकवरी मोड में है।

कब कितनी रखी हिस्सेदारी?

जानकारी के मुताबिक भाविश अग्रवाल ने आदित्य बिड़ला फाइनेंस और एक्सिस ट्रस्टी सर्विसेज के पक्ष में शेयर गिरवी रखे हैं। पिछले दिसंबर में, उन्होंने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वेंचर कृत्रिम AI को फंड देने के लिए ओला इलेक्ट्रिक में अपनी पर्सनल हिस्सेदारी का 1.1% गिरवी रखा था। मार्च के महीने में अग्रवाल ने कृत्रिम के लिए और फंड जुटाने को 5.88 करोड़ ओला इलेक्ट्रिक शेयर गिरवी रखे। इस AI वेंचर में 2000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा करने के बाद अगले साल 10,000 करोड़ रुपये तक बढ़ाने की योजना है।

क्या है इसका मतलब?

आपको बता दें कि शेयर गिरवी रखने का मतलब है लोन के लिए स्टॉक को कोलैटरल के तौर पर इस्तेमाल करना, जिसमें अगर देनदारियां पूरी नहीं होती हैं तो लेंडर्स को शेयर बेचने का अधिकार होता है। बहरहाल, भाविश अग्रवाल की गिरवी में बढ़ोतरी कंपनी के शेयर में भारी गिरावट के बीच हुई है। शेयर 9 दिसंबर को 33.1 रुपये के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए थे। हालांकि, 11 दिसंबर यानी गुरुवार को शेयर खरीदने की लूट थी। सप्ताह के चौथे दिन शेयर 6.91% उछाल के साथ 36.68 रुपये तक पहुंच गया। बता दें कि भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में कभी सबसे बड़ी कंपनी रही ओला इलेक्ट्रिक नवंबर में 7.4% मार्केट शेयर के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गई।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।