सुनील मित्तल एक बार फिर बने एयरटेल के चेयरमैन, 5 साल के लिए बोर्ड की मंजूरी

Deepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

सुनील भारती मित्तल को चेयरमैन के तौर पर एक बार फिर से नियुक्ति को मंजूरी दी है। वर्तमान में एयरटेल के शेयर की कीमत 2 पर्सेंट की बढ़त के साथ 1788.10 रुपये पर पहुंच गई है।

सुनील मित्तल एक बार फिर बने एयरटेल के चेयरमैन, 5 साल के लिए बोर्ड की मंजूरी

भारती एयरटेल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बुधवार को कंपनी के संस्थापक सुनील भारती मित्तल को चेयरमैन के तौर पर एक बार फिर से नियुक्ति को मंजूरी दी है। वह अगले पांच साल के लिए फिर से नियुक्त किए गए हैं। यह नियुक्ति 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगी, बशर्ते शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिल जाए। बता दें कि चेयरमैन के तौर पर मित्तल का मौजूदा कार्यकाल 30 सितंबर, 2026 को खत्म हो रहा है। इस्तीफा से पहले ही उन्हें जिम्मेदारी दे दी गई है। उनका नया कार्यकाल 1 अक्टूबर, 2026 से 30 सितंबर, 2031 तक चलेगा। सुनील के भाई राजन भारती मित्तल एयरटेल बोर्ड में गैर-कार्यकारी निदेशक हैं।

निसाबा गोदरेज को भी जिम्मेदारी

एक अन्य फैसले में भारती एयरटेल के बोर्ड ने निसाबा गोदरेज को कंपनी के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के तौर पर नियुक्त किया है। दूसरी बार हुई यह नियुक्ति पांच साल के कार्यकाल के लिए है। यह नियुक्ति 4 अगस्त, 2026 से प्रभावी होगी। इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के तौर पर उनका मौजूदा कार्यकाल 3 अगस्त, 2026 को खत्म होने वाला है। सदस्यों की मंजूरी मिलने पर, यह दूसरा कार्यकाल 3 अगस्त, 2031 तक चलेगा। निसाबा गोदरेज, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन हैं। वह गोदरेज इंडस्ट्रीज, गोदरेज एग्रोवेट, महिंद्रा एंड महिंद्रा और इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के बोर्ड में भी शामिल हैं।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

भारती एयरटेल का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में मुनाफा 33.5 प्रतिशत घटकर 7,325 करोड़ रुपये रह गया। वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 11,021.8 करोड़ रुपये था। तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 15.6 प्रतिशत बढ़कर 55,383.2 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 47,876.2 करोड़ रुपये थी। तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 10.4 प्रतिशत और आय 2.5 प्रतिशत बढ़ी। कंपनी की भारत से आय सालाना आधार पर 7.7 प्रतिशत बढ़कर 39,566 करोड़ रुपये हो गई।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में भारती एयरटेल का नेट प्रॉफिट 20.4 प्रतिशत घटकर 26,695 करोड़ रुपये रह गया जबकि 2024-25 में यह 33,556 करोड़ रुपये था। वहीं, वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी की आय 21.9 प्रतिशत बढ़कर 2,10,972.8 करोड़ रुपये हो गई। वहीं, एयरटेल की भारत में मोबाइल सर्विस से आय 8.3 प्रतिशत बढ़ी। इसका कारण प्रति ग्राहक औसत कमाई (एआरपीयू) में सुधार और ग्राहकों की संख्या में वृद्धि रही। वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का एआरपीयू बढ़कर 257 रुपये हो गया, जो 2024-25 की समान तिमाही में 245 रुपये था।

कंपनी ने 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक पूरी तरह से चुकता इक्विटी शेयर पर 24 रुपये का और 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक आंशिक रूप से चुकता इक्विटी शेयर पर 6 रुपये का फाइनल डिविडेंड भी घोषित किया है। वर्तमान में एयरटेल के शेयर की कीमत 2 पर्सेंट की बढ़त के साथ 1788.10 रुपये पर पहुंच गई है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,