
पहली बार बोनस शेयर देने और शेयर के बंटवारे का ऐलान, 25000% चढ़ चुका है स्टॉक
भारत रसायन पहली बार अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर देने की तैयारी में है। मल्टीबैगर कंपनी अपने शेयर का भी बंटवारा करने जा रही है। भारत रसायन के शेयर 20 साल में 25000% से ज्यादा चढ़ गए हैं।
पेस्टिसाइड्स एंड एग्रोकेमिकल इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी भारत रसायन ने अपने शेयरधारकों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। भारत रसायन के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 11 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 10,990 रुपये पर पहुंच गए। भारत रसायन लिमिटेड पहली बार अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने की तैयारी में है। मल्टीबैगर कंपनी अपने शेयर का भी बंटवारा करने जा रही है। भारत रसायन के शेयर पिछले 20 साल में 25000 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं।

24 अक्टूबर की बोर्ड बैठक में बोनस शेयर पर विचार
भारत रसायन लिमिटेड ने घोषणा की है कि उसका बोर्ड चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही के नतीजों के साथ ही शेयरधारकों को बोनस शेयर देने और शेयरों के बंटवारे (स्टॉक स्प्लिट) पर विचार करेगा। भारत रसायन ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि कंपनी का बोर्ड शुक्रवार 24 अक्टूबर को होने वाली बैठक में इन प्रस्तावों पर विचार करेगा। कंपनी ने फिलहाल, बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट फिक्स नहीं की है। अगर कंपनी का बोर्ड इन प्रस्तावों को मंजूरी देता है तो यह पहला मौका होगा, जब भारत रसायन अपने निवेशकों को बोनस शेयर जारी करेगी और शेयरों का बंटवारा करेगी।
25000% से अधिक उछल गए हैं कंपनी के शेयर
भारत रसायन लिमिटेड (Bharat Rasayan) के शेयर पिछले 20 साल में 25000 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। मल्टीबैगर कंपनी के शेयर 1 नवंबर 2005 को 38.25 रुपये पर थे। भारत रसायन के शेयर 20 अक्टूबर 2025 को 10,118.80 रुपये पर बंद हुए हैं। अगर पिछले 10 साल की बात करें तो भारत रसायन के शेयरों में 991 पर्सेंट की जोरदार तेजी देखने को मिली है। हालांकि, पिछले पांच साल में कंपनी के शेयर सिर्फ 14 पर्सेंट उछले हैं। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर करीब 10 पर्सेंट टूट गए हैं। भारत रसायन लिमिटेड के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 12,550 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 8807.45 रुपये है।





