Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Bharat Rasayan Ltd share surged 15 percent today company giving bonus share
15% चढ़ गया यह स्टॉक, आज बड़ा दिन, निवेशकों को मिलेंगे 1 पर 1 शेयर फ्री

15% चढ़ गया यह स्टॉक, आज बड़ा दिन, निवेशकों को मिलेंगे 1 पर 1 शेयर फ्री

संक्षेप:

Bonus Share: आज शुक्रवार को भारत रसायन लिमिटेड (Bharat Rasayan Ltd) के शेयरों की कीमतों में करीब 15 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस उछाल के पीछे की वजह आज का दिन माना जा रहा है। शेयर बाजार में कंपनी आज एक्स-बोनस और एक्स-स्प्लिट ट्रेड कर रही है।

Dec 12, 2025 12:31 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bonus Share: आज शुक्रवार को भारत रसायन लिमिटेड (Bharat Rasayan Ltd) के शेयरों की कीमतों में करीब 15 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस उछाल के पीछे की वजह आज का दिन माना जा रहा है। शेयर बाजार में कंपनी आज एक्स-बोनस और एक्स-स्प्लिट ट्रेड कर रही है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस कंपनी के विषय में

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

1 पर 1 शेयर बोनस दे रही है कंपनी

एक्सचेंज को दी जानकारी में भारत रसायन लिमिटेड ने बताया था कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर एक शेयर बोनस दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने आज यानी 12 दिसंबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया था।

ये भी पढ़ें:2002% का रिटर्न देने वाला स्टॉक आज 14% चढ़ा, किस वजह से हो रही खरीदारी?

दो टुकड़ों में बंटने जा रहा है स्टॉक

कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा था कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को दो हिस्सों में बांटा जाएगा। इस एक्स-स्प्लिट के लिए कंपनी ने आज यानी शुक्रवार के दिन को रिकॉर्ड डेट तय किया था। इस शेयरों के बंटवारे के बाद कंपनी के स्टॉक की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 5 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी। बता दें, आज जिन निवेशकों को नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में रहेगा उन्हें बोनस शेयर के साथ-साथ स्टॉक स्प्लिट का फायदा होगा।

ये भी पढ़ें:खुल गया ₹10,602.65 करोड़ के साइज वाला IPO, ग्रे मार्केट दिखा रहा ₹120 का फायदा

शेयर खरीदने की होड़

भारत रसायन लिमिटेड के शेयर आज 12 दिसंबर को बीएसई में 2531 रुपये के लेवल पर खुले थे। दिन में यह 14.82 प्रतिशत की तेजी के साथ 2844 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। इस बोनस देने वाली कंपनी के शेयरों में बीते 6 महीने के दौरान करीब 21 प्रतिशत की तेजी आई है। हालांकि, इसके बाद भी एक सास में कंपनी के शेयरों का भाव 2.29 प्रतिशत तक लुढ़क गया है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 4.81 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है।

2 साल में भारत रसायन लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 18 प्रतिशत और 5 साल में 14.35 प्रतिशत की तेजी आई है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के मुकाबले काफी कम है। बता दें, भारत रसायन लिमिटेड के शेयरों का भाव 10 साल में 983 प्रतिशत बढ़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।