Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Bharat Rasayan announced 1 bonus Share and Stock Split company share jumped over 29000 Percent
1 पर 1 फ्री शेयर और 2 टुकड़ों में शेयर बांटने का ऐलान, 29000% चढ़ चुका है यह स्टॉक

1 पर 1 फ्री शेयर और 2 टुकड़ों में शेयर बांटने का ऐलान, 29000% चढ़ चुका है यह स्टॉक

संक्षेप:

मल्टीबैगर कंपनी भारत रसायन ने घोषणा की है कि उसके बोर्ड ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने और 2 टुकड़े में शेयर बांटने की मंजूरी दे दी है। कंपनी के शेयर पिछले 20 साल में 29000% से ज्यादा उछले हैं।

Fri, 24 Oct 2025 07:51 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मल्टीबैगर कंपनी भारत रसायन ने अपने शेयरधारकों के लिए डबल गिफ्ट का ऐलान किया है। एग्रोकेमिकल कंपनी ने शुक्रवार को घोषणा की है कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बोनस शेयर जारी करने और शेयरों के बंटवारे (स्टॉक स्प्लिट) की मंजूरी दे दी है। भारत रसायन पहली बार अपने शेयर का बंटवारा कर रही है। भारत रसायन के शेयर पिछले 20 साल में 29000 पर्सेंट से अधिक उछल चुके हैं। कंपनी के शेयर शुक्रवार को BSE में तेजी के साथ 11773.40 रुपये पर बंद हुए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

1 पर 1 बोनस शेयर बांटने जा रही है कंपनी
एग्रोकेमिकल कंपनी भारत रसायन लिमिटेड (Bharat Rasayan) अपने शेयरधारकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर देगी। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटेगी। पिछले 25 साल में यह कंपनी का पहला बोनस शेयर होगा। ट्रेंडलाइन के डेटा के मुताबिक, भारत रसायन ने 1 जनवरी 2000 से कोई बोनस शेयर नहीं दिया है। भारत रसायन लिमिटेड अपने शेयर को 2 टुकड़ों में भी बांट रही है। मल्टीबैगर कंपनी 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 5-5 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 शेयर में बांट रही है। कंपनी ने अभी रिकॉर्ड डेट की घोषणा नहीं की है।

ये भी पढ़ें:महीने भर पहले खुला IPO, 232 रुपये का था शेयर, अब 400 रुपये के पार दाम

29000% से अधिक उछल गए हैं भारत रसायन के शेयर
एग्रोकेमिकल इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी भारत रसायन लिमिटेड के शेयर पिछले 20 साल में 29,223 पर्सेंट उछल गए हैं। भारत रसायन के शेयर 21 अक्टूबर 2005 को 40.15 रुपये पर थे। मल्टीबैगर कंपनी के शेयर 24 अक्टूबर 2025 को 11,773.40 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर पिछले 10 साल की बात करें तो भारत रसायन लिमिटेड के शेयरों में 1178 पर्सेंट की जोरदार तेजी देखने को मिली है। भारत रसायन लिमिटेड के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 12,550 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 8807.45 रुपये है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।