Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Bharat Forge Ltd Share Price can down 12 percent says experts give sell rating
12% टूट सकता है यह डिफेंस स्टॉक, एक्सपर्ट ने कहा बेच दो, आज लुढ़का है भाव

12% टूट सकता है यह डिफेंस स्टॉक, एक्सपर्ट ने कहा बेच दो, आज लुढ़का है भाव

संक्षेप:

Bharat Forge Ltd Share Price: डिफेंस और ऑटो सेक्टर की कंपनी भारज फोर्ज लिमिटेड के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट बुलिश नहीं हैं। सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने सोमवार को जारी किए अपने नोट्स में 12% की गिरावट की उम्मीद जताई है।

Nov 17, 2025 01:43 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bharat Forge Ltd Share Price: डिफेंस और ऑटो सेक्टर की कंपनी भारज फोर्ज लिमिटेड के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट बुलिश नहीं हैं। सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने सोमवार को जारी किए अपने नोट्स में 12% की गिरावट की उम्मीद जताई है। पिछले महीने इस डिफेंस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 12% की तेजी है। अब ब्रोकरेज हाउस यूबीएस इस डिफेंस स्टॉक को बेचने की सलाह दे रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है टारगेट प्राइस?

यूबीएस की तरफ से 1230 रुपये का टारगेट प्राइस के साथ SELL टैग दिया गया है। जोकि 11.90 प्रतिशत की गिरावट के संकेत देता है। ब्रोकरेज की यह सलाह कंपनी के मैनजेमेंट की ताजा बयानों के बाद सामने आई है।

ये भी पढ़ें:छप्परफाड़ कमाई, इस नए नवेले स्टॉक ने उड़ाया गर्दा, IPO से 60% चढ़ा भाव

क्या कुछ कहा है कंपनी के मैनेजमेंट ने

ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि भारज फोर्ज मैनेजमेंट तीसरे तिमाही में भी बहुत शानदार प्रदर्शन की उम्मीद नहीं लगाया है। डिफेंस कंपनी को उम्मीद है कि चौथे क्वार्टर से रिकवरी देखने को मिलेगी। ब्रोकरेज ने कहा कि दूसरी तिमाही में ऑटो सेगमेंट में कंपनी ने कमजोर प्रदर्शन किया है। वहीं, डिफेंस सेगमेंट अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। यूबीएस ने अपनी रिपोर्ट में कंपनी की तरफ से की गई खर्चों में कटौती की तारीफ की गई है।

कंपनी को उम्मीद है कि उनका एयरोस्पेस बिजनेस वित्त वर्ष 2026 में 40 प्रतिशत से आगे बढ़ेगा। भारत फोर्ज यही रफ्तार अगले तीन से चार सालों के लिए उम्मीद कर रहे हैं। बता दें, इस डिफेंस कंपनी के पास 1100 करोड़ रुपये का काम है। जिसमें 140 करोड़ रुपये का घरेलू कारबाइन ऑर्डर है।

ये भी पढ़ें:Q2 रिजल्ट से गदगद निवेशक, 10% चढ़ा शेयर, चर्चा से दूर रहती है कंपनी

1% लुढ़का शेयर

आज सोमवार को मार्केट में तेजी के बावजूद भी यह डिफेंस स्टॉक 1 प्रतिशत टूट गया है। कंपनी का शेयर आज मामूली बढ़त के साथ 1398.20 रुपये के लेवल पर खुला था। एक बार यह 1400 रुपये को भी क्रॉस कर गया था। लेकिन उसके बाद दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 1383.20 रुपये तक लुढ़क कर आ गया। इस साल यह डिफेंस स्टॉक 4.17 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।