Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Bharat Forge Ltd gets 2770 crore rupee work from indian army reports share jumps 5 percent
डिफेंस कंपनी को मिला इंडियन आर्मी से ₹2770 करोड़ का काम, 5% चढ़ा शेयर

डिफेंस कंपनी को मिला इंडियन आर्मी से ₹2770 करोड़ का काम, 5% चढ़ा शेयर

संक्षेप:

Defence Stock: शेयर बाजार में गुरुवार को दिन डिफेंस कंपनी भारत फोर्ज लिमिटेड (Bharat Forge Ltd) के लिए शानदार रहा है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में आज 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस उछाल के पीछे की वजह कंपनी को मिला 2770 करोड़ रुपये का काम है।

Thu, 23 Oct 2025 01:14 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Defence Stock: शेयर बाजार में गुरुवार को दिन डिफेंस कंपनी भारत फोर्ज लिमिटेड (Bharat Forge Ltd) के लिए शानदार रहा है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में आज 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस उछाल के पीछे की वजह कंपनी को मिला 2770 करोड़ रुपये का काम है। रिपोर्ट्स के अनुसार भारत फोर्ज लिमिटेड को इंडियन आर्मी से बड़ा वर्क ऑर्डर हाथ लगा है। भारत फोर्ज को यह काम पीएलआर सिस्टम्स के साथ पार्टनरशिप में मिला है। बता दें, पीएलआर सिस्टम्स, अडानी डिफेंस और इजरायल वेपन इंडस्ट्रीज़ के साथ साझेदारी में मिला है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार इन दोनों कंपनियों को मिलकर 4.25 लाख सीक्यूबी कारबाइंस की सप्लाई करनी है। बता दें, यह कॉन्ट्रैक्ट इंडियन आर्मी के आधुनिकीकरण से जुड़ा माना जा रहा है। सितंबर 2026 से कारबाइन, रायफल की जगह ले लेगा।

ये भी पढ़ें:₹15 का शेयर 9667.55 रुपये पर पहुंचा, 18 महीने में 64,346% उछला भाव

पिछले हफ्ते कंपनी से जुड़ी आई थी बड़ी खबर

बीते सप्ताह भारत फोर्ज लिमिटेड ने दी जानकारी में कहा था कि Rolls-Royce के साथ पार्टनरशिप को आगे बढ़ाया गया है। दोनों कंपनियों की साझेदारी की शुरुआत 2020 में हुई थी।

ये भी पढ़ें:झुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनी को लेकर एक्सपर्ट बुलिश, टारगेट प्राइस बढ़ाया

शेयर बाजार में इस डिफेंस कंपनी के लिए कैसा रहा साल?

भारत फोर्ज लिमिटेड के शेयर बीएसई में गुरुवार को 1265 रुपये के लेवल पर खुला था। यह डिफेंस स्टॉक दिन में 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 1311 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में करीब 15 प्रतिशत की तेजी आई है। हालांकि, एक साल में पोजीशनल निवेशकों को 7 प्रतिशत से अधिक का नुकसान हो चुका है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 6 प्रतिशत की तेजी आई है।

5 साल में भारत फोर्ज लिमिटेड के शेयरों का भाव 162 प्रतिशत चढ़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।