नवरत्न डिफेंस कंपनी को मिला ₹1011 करोड़ का काम, कल फोकस में रहेगा स्टॉक
Bharat Electronics Ltd Share Price: सरकारी डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को 1011 करोड़ रुपये का फ्रेश ऑर्डर मिला है। कंपनी ने इससे पहले आखिरी बार 25 फरवरी 2026 को स्टॉक एक्सचेंज को किसी ऑर्डर के विषय में बताया था।

Bharat Electronics Ltd Share Price: सरकारी डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को 1011 करोड़ रुपये का फ्रेश ऑर्डर मिला है। कंपनी ने इससे पहले आखिरी बार 25 फरवरी 2026 को स्टॉक एक्सचेंज को किसी ऑर्डर के विषय में बताया था। इस नए ऑर्डर में कई अलग-अलग प्रोडक्ट्स को लेकर बात हुई है।
नवरत्न डिफेंस कंपनी को मिले नए ऑर्डर में कम्युनिकेशंस इक्विपमेंट्स, राडार वार्निंग, जैमिंग सिस्टम, फायर कंट्रोल सिस्टम, इलेक्ट्रो ऑप्टिक्स साइट्स और एयरक्राफ्ट के लिए फायर डिटेक्शन और वार्निंग सिस्टम्स का काम मिला है।
इस ऑर्डर में हाई एनर्जी लेज़र, ऑटोमेटिक ट्रेन सुपरविजन सिस्टम, हेड अप डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस का काम भी शामिल है।
कंपनी की आर्थिक स्थिति कैसी है?
दिसंबर तिमाही के दौरान भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड का कुल रेवन्यू 7122 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 23.70 प्रतिशत अधिक है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 5756 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का EBITDA दिसंबर तिमाही के दौरान 2117 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 28 प्रतिशत अधिक है।
आज शेयरों में तेजी
इस डिफेंस कंपनी के शेयर आज मंगलवार को बीएसई में 432.05 रुपये के लेवल पर खुले थे। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 441.15 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। स्टॉक मार्केट क्लोजिंग के टाइम पर यह स्टॉक 2.39 प्रतिशत की तेजी के बाद 439.65 रुपये के लेवल पर था।
बीते तीन महीने में कंपनी ने निवेशकों को 14 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, एक साल में नवरत्न डिफेंस स्टॉक के शेयरों की कीमतों में 56 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 473.25 रुपये है। कंपनी का 52 वीक लो लेवल 252.25 रुपये का है। इस कंपनी का मार्केट कैप 3.21 लाख करोड़ रुपये का है।
लॉन्ग टर्म में कितना दिया है रिटर्न
पिछले दो साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 132 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 5 साल में यह स्टॉक 885 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


