Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Bharat Electronics Ltd gave 1266 perncet return in 5 years two experts bullish
दहाड़ रहा है यह डिफेंस स्टॉक, 1266% बढ़ा दाम, 2-2 एक्सपर्ट्स बुलिश

दहाड़ रहा है यह डिफेंस स्टॉक, 1266% बढ़ा दाम, 2-2 एक्सपर्ट्स बुलिश

संक्षेप:

Defence Stock: बीते 5 साल में जिन डिफेंस स्टॉक ने निवेशकों को मोटा रिटर्न दिया है उसमें भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (Bharat Electronics Ltd) भी एक बै। कंपनी के शेयरों की कीमतों में बीते 5 साल में 1266 प्रतिशत की तेजी आई है।

Oct 25, 2025 07:47 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Defence Stock: बीते 5 साल में जिन डिफेंस स्टॉक ने निवेशकों को मोटा रिटर्न दिया है उसमें भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (Bharat Electronics Ltd) भी एक बै। कंपनी के शेयरों की कीमतों में बीते 5 साल में 1266 प्रतिशत की तेजी आई है। 23 अक्टूबर 2020 को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के एक शेयर की कीमत 30.82 रुपये था। जोकि शुक्रवार को 421 रुपये के लेवल पर पहुंच गई थी। बता दें, डिफेंस सेक्टर की कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के पास 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का वर्क ऑर्डर है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:₹30 से कम की कीमत वाले इस पेनी स्टॉक पर एक्सपर्ट का भरोसा, बोले 150% चढ़ेगा

क्या है टारगेट प्राइस

घरेलू ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के लिए 490 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। इस टारगेट प्राइस के पीछे की वजह कंपनी को इंडियन आर्मी से मिला नया टेंडर है। बीईएल को अतंत शस्त्र प्रोजेक्ट के तहत 30,000 करोड़ रुपये का काम मिला है। जिसकी वजह से कंपनी का ऑर्डर बुक एक लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज हाउस च्वाइस ब्रोकिंग ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के लिए 500 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है।

ये भी पढ़ें:₹79000 करोड़ के डिफेंस प्रोजेक्ट को DAC से मिली मंजूरी, राडार पर हैं ये कंपनियां

पिछला एक साल शेयर बाजार में कैसा रहा?

बीते एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 6.7 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 6 महीने में कंपनी के शेयरों का भाव 38 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। एक साल में यह डिफेंस स्टॉक 55 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है।

पहली तिमाही में कैसा रहा वित्तीय प्रदर्शन

इस चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 969.13 करोड़ रुपये का रहा है। जोकि सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।