Q4 रिजल्ट के बाद निवेशक चिंतित, 8% गिरा डिफेंस कंपनी का शेयर, एक्सपर्ट्स ने टारगेट प्राइस में की कटौती

Tarun Pratap Singh मिंट
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Bharat Dynamics Share Price: डिफेंस कंपनी भारत डायनेमिक्स के शेयरों की कीमतों में 8 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है
  • कंपनी के तिमाही नतीजों ने निवेशकों को निराश किया है
Q4 रिजल्ट के बाद निवेशक चिंतित, 8% गिरा डिफेंस कंपनी का शेयर, एक्सपर्ट्स ने टारगेट प्राइस में की कटौती

Bharat Dynamics Share Price: सरकारी डिफेंस कंपनी भारत डायनेमिक्स के शेयरों की कीमतों में आज शुक्रवार को 8 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में यह गिरावट कमजोर तिमाही नतीजों की वजह से दर्ज की गई है। शेयरहोल्डर्स के लिए चिंताजनक बात यह है कि एक्सपर्ट्स ने रेटिंग को भी घटा दिया है। बता दें, आज शुक्रवार को बीएसई में भारत डायनेमिक्स के शेयर गिरावट के साथ 1201.75 रुपये के स्तर पर खुले थे। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 8 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बादल 1175.05 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया।

कितना हुआ नेट प्रॉफिट (Bharat Dynamics Q4 Results)

जनवरी से मार्च तिमाही के दौरान भारत डायनेमिक्स का नेट प्रॉफिट 113.18 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में 58.50 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। एक साल पहले इसी चौथी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 272.77 करोड़ रुपये रहा था।

रेवन्यू के मोर्चे पर भी अच्छी खबर नहीं है। पिछले वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही के दौरान कंपनी का रेवन्यू 480 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर कंपनी के रेवन्यू में 73 प्रतिशत की गिरावट आई है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 1777 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान (Bharat Dynamics Dividend)

5 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर कंपनी ने 0.40 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। बता दें, कंपनी के लिए सिर्फ मार्च तिमाही ही नहीं पूरा वित्त वर्ष ही निराशाजनक रहा है।

एक्सपर्ट्स ने रेटिंग को घटाया (Bharat Dynamics target price)

ब्रोकरेज हाउस मोतिलाल ओसवाल ने भारत डायनेमिक्स लिमिटेड की रेटिंग को घटा दिया है। ब्रोकरेज हाउस की तरफ से न्यूट्रल रेटिंग दी गई है। पहले डिफेंस स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस 1500 रुपये था। अब यह घटकर 1150 रुपये कर दिया गया है।

शेयरों का ओवरआल प्रदर्शन क्यों? (Bharat Dynamics Share performance)

स्टॉक मार्केट में भी इस कंपनी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 39 प्रतिशत गिरा है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 2096 रुपये और 52 वीक लो लेवल 1090 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 42822 करोड़ रुपये का है।

दो साल में Bharat Dynamics के शेयरों की कीमतों में 22 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि, इस गिरावट के बाद भी तीन साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 127 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 5 साल में डिफेंस स्टॉक का भाव 569 प्रतिशत बढ़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,