
दहाड़ रहा है डिफेंस स्टॉक, 7% उछला शेयर, एक्सपर्ट ने कहा ₹2000 तक जाएगा भाव
संक्षेप: Defence Stock: डिफेंस कंपनी भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (Bharat Dynamics Ltd) के शेयरों की कीमतों में 7 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में उछाल के पीछे की वजह दूसरी तिमाही के नतीजे हैं।
Defence Stock: डिफेंस कंपनी भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (Bharat Dynamics Ltd) के शेयरों की कीमतों में 7 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में उछाल के पीछे की वजह दूसरी तिमाही के नतीजे हैं। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है।

शुक्रवार को यह डिफेंस स्टॉक 1590.10 रुपये के लेवल पर खुला था। भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को 7 प्रतिशत से अधिक की तेजी के बाद 1633.15 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था। मार्केट के बंद होने के समय पर भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के शेयर 6.25% की उछाल के बाद 1613.40 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। इस कंपनी का मार्केट कैप 59141.19 करोड़ रुपये का है।
दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट कितना?
सितंबर तिमाही के दौरान भारत डायनेमिक्स लिमिटेड का नेट प्रॉफिट 215.88 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर कंपनी का नेट प्रॉफिट 76.20 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी के रेवन्यू में शानदार इजाफा हुआ है। दूसरी तिमाही में भारत डायनेमिक्स लिमिटेड का रेवन्यू 1147.08 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर कंपनी का रेवन्यू 114.20 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, प्रॉफिट (टैक्स भुगतान के पहले) 287.61 करोड़ रुपये रहा है।
एक्सपर्ट्स बुलिश
ब्रोकरेज हाउस मोतिलाल ओसवाल ने भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के शेयरों को लेकर BUY रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस ने 2000 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि वित्त वर्ष 2025 से 2028 के दौरान रेवन्यू 35 प्रतिशत और EBITDA में 64 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
पिछले एक साल में भी अच्छा प्रदर्शन
एक हफ्ते में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 11 प्रतिशत की तेजी आई है। 2025 के दौरान पोजीशनल निवेशकों को 42 प्रतिशत का फायदा हुआ है। बता दें, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 63 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, 5 साल में भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के शेयरों में 943 प्रतिशत की तेजी आई है।
(यह निवेश की सलाह नही हैं। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिंदुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)





