Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Bharat Coking Coal Limited IPO subscribe 22 times on 2nd day gmp surges 46 percent
₹23 के IPO पर दांव लगाने की लूट, दूसरे दिन 22 गुना सब्सक्राइब, GMP में बंपर तेजी

₹23 के IPO पर दांव लगाने की लूट, दूसरे दिन 22 गुना सब्सक्राइब, GMP में बंपर तेजी

संक्षेप:

पहले दिन कुल मिलाकर यह आईपीओ 8.09 गुना सब्सक्राइब हुआ, जिससे बाजार में इसका सेंटिमेंट काफी मजबूत नजर आ रहा है। यह IPO 10 जनवरी को खुला था और 13 जनवरी को बंद होगा। इससे पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से ₹273.1 करोड़ जुटाए थे।

Jan 12, 2026 02:11 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bharat Coking Coal Limited IPO: भारत कोकिंग कोल (BCCL) का IPO निवेशकों के बीच जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है। सोमवार, 12 जनवरी को यह IPO बोली के दूसरे दिन में प्रवेश कर गया। दूसरे दिन दोपहर तक यह करीबन 22 गुना सब्सक्राइब किया गया था। बता दें कि पहले ही दिन निवेशकों ने इसे हाथों-हाथ लिया और इश्यू खुलते ही कुछ ही मिनटों में फुल सब्सक्राइब हो गया था। पहले दिन कुल मिलाकर यह आईपीओ 8.09 गुना सब्सक्राइब हुआ, जिससे बाजार में इसका सेंटिमेंट काफी मजबूत नजर आ रहा है। यह IPO 10 जनवरी को खुला था और 13 जनवरी को बंद होगा। इससे पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से ₹273.1 करोड़ जुटाए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है प्राइस बैंड

BCCL IPO का प्राइस बैंड ₹21 से ₹23 प्रति शेयर तय किया गया है। यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, यानी इसमें प्रमोटर Coal India अपनी हिस्सेदारी बेच रहा है और कंपनी को इस IPO से कोई नया पैसा नहीं मिलेगा। रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम लॉट साइज 600 शेयर का है, जिसके लिए अपर प्राइस बैंड पर करीब ₹13,800 का निवेश करना होगा। इसी वजह से यह IPO छोटे निवेशकों के लिए भी काफी सुलभ माना जा रहा है। शेयरों का अलॉटमेंट 14 जनवरी को तय होने की उम्मीद है और 15 जनवरी को डिमैट अकाउंट में शेयर आने की संभावना है।

ग्रे मार्केट में जबरदस्त तेजी

ग्रे मार्केट में भी BCCL IPO की जबरदस्त धूम है। Investorgain.com के मुताबिक, 12 जनवरी की सुबह इसका GMP ₹10.6 चल रहा था। इसका मतलब है कि लिस्टिंग के समय शेयर करीब ₹33–34 के आसपास आ सकता है, जो इश्यू प्राइस ₹23 से करीब 46% ज्यादा है। अगर ऐसा होता है, तो लिस्टिंग के दिन निवेशकों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। कंपनी के शेयरों के 16 जनवरी को BSE और NSE पर लिस्ट होने की उम्मीद है।

कंपनी का कारोबार

भारत कोकिंग कोल देश की सबसे बड़ी कोकिंग कोल उत्पादक कंपनी है, जिसकी घरेलू उत्पादन में करीब 58.5% हिस्सेदारी है। यह Coal India की 100% सब्सिडियरी है और इसके पास लगभग 7,910 मिलियन टन कोयले का भंडार है। भारत में कोयले की मांग अभी भी उत्पादन से ज्यादा है, जिस वजह से आयात जरूरी बना हुआ है। SBI Securities ने कंपनी के मजबूत फाइनेंशियल ट्रैक रिकॉर्ड और भविष्य की विस्तार योजनाओं को देखते हुए इस IPO को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। हालांकि, एक्सपर्ट्स यह भी कहते हैं कि OFS होने की वजह से निवेशकों को लॉन्ग टर्म नजरिए से सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,