
9 जनवरी को खुल रहा है मिनिरत्न कंपनी का IPO, 13 रुपये का फायदा दिखा रहा GMP
IPO News: इस साल का पहला मेनबोर्ड आईपीओ 9 जनवरी को खुलने जा रहा है। हम बात कर रहे हैं मिनिरत्न कंपनी भारत कुकिंग कोल लिमिटेड (Bharat Coking Coal Limited IPO) की। कंपनी का आईपीओ 9 जनवरी से 13 जनवरी तक रिटेल निवेशकों के लिए खुल जाएगा।
IPO News: इस साल का पहला मेनबोर्ड आईपीओ 9 जनवरी को खुलने जा रहा है। हम बात कर रहे हैं मिनिरत्न कंपनी भारत कुकिंग कोल लिमिटेड (Bharat Coking Coal Limited IPO) की। कंपनी का आईपीओ 9 जनवरी से 13 जनवरी तक रिटेल निवेशकों के लिए खुल जाएगा। यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। बता दें, भारत कुकिंग कोल लिमिटेड, कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनी है। ऑफर फार सेल के जरिए कोल इंडिया लिमिटेड इस आईपीओ में 46.57 करोड़ शेयर बेचने की तैयारी में है।
एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 8 जनवरी, दिन गुरुवार को खुल जाएगा। बता दें, कंपनी की तरफ से 5 जनवरी, दिन सोमवार को प्राइस बैंड का ऐलान किया जाएगा।
भारत कुकिंग कोल लिमिटेड क्या करती है?
इस कंपनी की शुरुआत 1972 में हुई थी। यह देश की सबसे अधिक कोयला उत्पादन करने वाली कंपनियों में से एक है। वहीं, इसके पास अधिक कुकिंग कोयला उपलब्ध है। एक अप्रैल 2024 के डाटा के अनुसार सरकार के पास 7910 मिलियन टन का रिजर्व है। भारत कुकिंक कोल लिमिटेड के पास झारखंड के झरिया और पश्चमिबंगाल के रानीगंज में कोयल खद्दान है। बता दें, सरकार की तरफ से 2014 में कंपनी को मिनि रत्न का दर्जा मिला था।
आर्थिक स्थिति कैसी?
31 मार्च 2025 को समाप्त हुए वित्त वर्ष में बीसीसीएल को 1240 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1564 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, वित्त वर्ष 2023 में बीसीसीएल का नेट प्रॉफिट 665 करोड़ रुपये रहा था। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी का प्रॉफिट (टैक्स भुगतान के बाद) 124 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी का प्रॉफिट 749 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2025 में भारत कुकिंग कोल लिमिटेड का रेवन्यू (ऑपरेशंस) से 13803 करोड़ रुपये रहा था। जोकि वित्त वर्ष 2024 में 14246 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, वित्त वर्ष 2023 में यह रेवन्यू 12624 करोड़ रुपये रहा था।
क्या चल रहा है जीएमपी
इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में यह आईपीओ आज 13 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।




