Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Bharat Coking Coal IPO subscribed 143 times in three days GMP shows 54 percent listing gain
IPO तीन दिन में 143 गुना सब्सक्राइब, GMP दिखा रहा 54% का फायदा, लिस्टिंग कल

IPO तीन दिन में 143 गुना सब्सक्राइब, GMP दिखा रहा 54% का फायदा, लिस्टिंग कल

संक्षेप:

Bharat Coking Coal IPO GMP Today: भारत कोकिंग कोल आईपीओ को तीन दिन में 143.85 गुना सब्सक्राइब किया गया है। आईपीओ ग्रे मार्केट में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। जिसकी वजह से मजबतू लिस्टिंग के संकेत मिल रहे हैं।

Jan 18, 2026 02:44 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bharat Coking Coal IPO GMP Today: भारत कोकिंग कोल आईपीओ को तीन दिन में 143.85 गुना सब्सक्राइब किया गया है। आईपीओ ग्रे मार्केट में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। जिसकी वजह से मजबतू लिस्टिंग के संकेत मिल रहे हैं। बता दें, यह एक मेनबोर्ड आईपीओ है। इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई दोनों जगह होगी। कंपनी की लिस्टिंग 19 जनवरी 2026 को प्रस्तावित है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कितना है जीएमपी?

इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 12.50 रुपये के प्रीमियम पर आज ट्रेड कर रहा है। आज का जीएमपी 54.35 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। इस आईपीओ का सबसे कम जीएमपी 9.25 रुपये और सबसे अधिक जीएमपी 16.25 रुपये रहा है।

ये भी पढ़ें:7 कंपनियां इस हफ्ते ट्रेड करेंगी Ex - Dividend, कहां मिलेगा कितना डिविडेंड

23 रुपये सेट किया गया प्राइस बैंड

भारत कोकिंग कोल का प्राइस बैंड 23 रुपये तय किया गया था। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को एक शेयर पर एक रुपये की छूट दी थी। इस पीएसयू कंपनी के आईपीओ का लॉट साइज 600 शेयरों का बनाया गया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 13800 रुपये का इंवेस्टमेंट करना होगा।

भारत कोकिंक कोल आईपीओ 9 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक खुला था। कंपनी के आईपीओ का साइज 1071.11 करोड़ रुपये का है। यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फार सेल पर आधारित है। कंपनी आईपीओ के जरिए 46.57 करोड़ शेयर जारी करेगी।

ये भी पढ़ें:इस हफ्ते खुल रहे हैं 4 कंपनियों के IPO, चेक करें ओपनिंग डेट, प्राइस बैंड और GMP

रिटेल कैटगरी में कितना सब्सक्रिप्शन

भारत कोकिंग कोल आईपीओ को रिटेल कैटगरी में 49.37 गुना, क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स कैटगरी में 310.81 गुना और एनआईआई में 240.49 गुना सब्सक्राइब किया गया है। एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 8 जनवरी 2026 को खुला रहेगा। एंकर निवेशकों से कंपनी ने 273.13 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

इस आईपीओ के लिए आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स सर्विसेज लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। वहीं, केफिन टेक्नोलॉजी को रजिस्ट्रार बनाया गया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।