Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Bharat Coking Coal IPO sets new record with over 90 lakh Applications GMP 56 Percent
मिनीरत्न कंपनी के IPO ने रचा इतिहास, 90 लाख आवेदन, बंपर लिस्टिंग का इशारा कर रहा GMP

मिनीरत्न कंपनी के IPO ने रचा इतिहास, 90 लाख आवेदन, बंपर लिस्टिंग का इशारा कर रहा GMP

संक्षेप:

भारत कोकिंग कोल के 1071 करोड़ रुपये के इश्यू साइज को 1.1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बोलियां मिली हैं। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 23 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 13 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Jan 13, 2026 10:43 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मिनीरत्न कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के आईपीओ ने इतिहास रच दिया है। भारत कोकिंग कोल के आईपीओ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। भारत कोकिंग कोल के 1071 करोड़ रुपये के इश्यू साइज को 1.1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बोलियां मिली हैं। एक्सचेंजों के डेटा के मुताबिक, निवेशकों ने 23 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर 50,93,16,75,600 शेयरों के लिए बोली लगाई है, जिससे बोली की कुल वैल्यू (टोटल बिड वैल्यू) करीब 1.17 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई है। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आवेदन के मामले में IPO ने बनाया नया रिकॉर्ड
आवेदन के मामले में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के आईपीओ ने नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी के आईपीओ को रिकॉर्ड 90.31 लाख आवेदन मिले हैं। वारी एनर्जीज (Waaree Energies) दूसरे नंबर पर है। वारी एनर्जीज का आईपीओ साल 2024 के आखिर में आया था और इसे 82.65 लाख आवेदन मिले हैं।

ये भी पढ़ें:12 दिन में 85% से ज्यादा चढ़ गया यह छोटकू शेयर, दनादन मार रहा है अपर सर्किट

143 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ भारत कोकिंग कोल का IPO
भारत कोकिंग कोल का IPO टोटल 143.85 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 49.37 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। वहीं, एंप्लॉयीज का कोटा 5.17 गुना सब्सक्राइब हुआ, जबकि शेयरहोल्डर्स की कैटेगरी में 87.20 गुना दांव लगा। भारत कोकिंग कोल के आईपीओ में गैर संस्थागत निवेशकों की कैटेगरी में 240.49 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। वहीं, क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का कोटा 310.81 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

ये भी पढ़ें:इस पेनी शेयर पर दिग्गज निवेशक ने लगाया दांव, 20 रुपये से भी कम है कीमत

23 रुपये शेयर का दाम, 13 रुपये पहुंच गया ग्रे मार्केट प्रीमियम
भारत कोकिंग कोल के आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 23 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 13 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो भारत कोकिंग कोल के शेयर 36 रुपये पर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। यानी, आईपीओ में जिन निवेशकों को कंपनी के शेयर अलॉट होंगे, वह लिस्टिंग वाले दिन 56 पर्सेंट से ज्यादा के फायदे की उम्मीद कर सकते हैं।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,