Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Bharat Coking Coal IPO open from 9 january price band gmp other details
9 जनवरी को खुलने जा रहा इस साल का बड़ा IPO, ग्रे मार्केट में अभी से ही धूम, सरकारी है कंपनी

9 जनवरी को खुलने जा रहा इस साल का बड़ा IPO, ग्रे मार्केट में अभी से ही धूम, सरकारी है कंपनी

संक्षेप:

यह IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा, यानी इसमें कोई नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा। प्रमोटर कोल इंडिया अपनी 46.57 करोड़ इक्विटी शेयर बेच रही है, जिससे कंपनी को कोई नई पूंजी नहीं मिलेगी, बल्कि पूरा पैसा कोल इंडिया को जाएगा।

Jan 04, 2026 10:40 am ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bharat Coking Coal IPO: नए साल 2026 की शुरुआत में शेयर बाजार में पहली मेनबोर्ड एंट्री भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) की होने जा रही है। कोल इंडिया की सब्सिडियरी और सरकारी कंपनी भारत कोकिंग कोल ने 9 जनवरी 2026 से अपना IPO लाने का ऐलान किया है। कंपनी ने 2 जनवरी को रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के पास रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) दाखिल कर दिया है। यह IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा, यानी इसमें कोई नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा। प्रमोटर कोल इंडिया अपनी 46.57 करोड़ इक्विटी शेयर बेच रही है, जिससे कंपनी को कोई नई पूंजी नहीं मिलेगी, बल्कि पूरा पैसा कोल इंडिया को जाएगा। बता दें कि कंपनी के शेयर अभी से ही ₹13 प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है डिटेल

इस IPO में कर्मचारियों और मौजूदा शेयरधारकों के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। करीब 2.32 करोड़ शेयर कर्मचारियों के लिए और 4.65 करोड़ शेयर शेयरधारकों के लिए आरक्षित रहेंगे। एंकर निवेशकों के लिए इश्यू 8 जनवरी को खुलेगा, जबकि आम निवेशक 9 से 13 जनवरी तक इसमें पैसा लगा सकेंगे। शेयरों का अलॉटमेंट 14 जनवरी को फाइनल होने की उम्मीद है और कंपनी के शेयर 16 जनवरी से BSE और NSE पर ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होंगे। पब्लिक ऑफर (कर्मचारी और शेयरधारक हिस्से को छोड़कर) का 50% QIB, 15% NII और 35% रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है।

कंपनी का कारोबार

1972 में स्थापित मिनी रत्न कंपनी भारत कोकिंग कोल देश की सबसे बड़ी कोकिंग कोल उत्पादक है। FY25 में देश के कुल घरेलू कोकिंग कोल उत्पादन में इसकी हिस्सेदारी करीब 58.5% रही। कंपनी झारखंड के झरिया और पश्चिम बंगाल के रानीगंज कोलफील्ड में काम करती है। पिछले कुछ वर्षों में इसका उत्पादन तेजी से बढ़ा है। FY22 में जहां उत्पादन 30.51 मिलियन टन था, वहीं FY25 में यह 40.50 मिलियन टन तक पहुंच गया। हालांकि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में उत्पादन और मुनाफे में गिरावट देखने को मिली है।

कंपनी की वित्तीय स्थिति

वित्तीय नतीजों की बात करें तो FY25 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 1,240 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की तुलना में करीब 21% कम है। इसी दौरान राजस्व भी थोड़ा घटकर 13,802 करोड़ रुपये रह गया। चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही में मुनाफे में तेज गिरावट आई है। इसके बावजूद कंपनी की मजबूत बाजार स्थिति, कोकिंग कोल की लगातार मांग और नई कोल वॉशरी परियोजनाएं निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ा सकती हैं। इस IPO के लिए IDBI कैपिटल और ICICI सिक्योरिटीज बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,