Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Bharat Coking Coal IPO details Opening from 9 January Grey Market Premium 49 Percent IPO Price 23 rupee
मिनीरत्न कंपनी का खुल रहा IPO, ग्रे मार्केट में दहाड़ रहे शेयर, 49% के ऊपर चल रहा GMP

मिनीरत्न कंपनी का खुल रहा IPO, ग्रे मार्केट में दहाड़ रहे शेयर, 49% के ऊपर चल रहा GMP

संक्षेप:

मिनीरत्न कंपनी भारत कोकिंग कोल का आईपीओ 9 जनवरी से खुल रहा है। कंपनी के आईपीओ में शेयर का दाम 23 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में अभी 11.40 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं।

Jan 08, 2026 10:39 am ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मिनीरत्न कंपनी भारत कोकिंग कोल का आईपीओ दांव लगाने के लिए खुलने जा रहा है। भारत कोकिंग कोल का आईपीओ शुक्रवार 9 जनवरी से खुल रहा है और यह 13 जनवरी तक ओपन रहेगा। IPO के खुलने से पहले ही कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में दहाड़ रहे हैं। भारत कोकिंग कोल के शेयर अभी से ग्रे मार्केट में 49 पर्सेंट से ज्यादा के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 1071 करोड़ रुपये तक का है। भारत कोकिंग कोल, महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड की पूर्ण मालिकाना हक वाली इकाई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

IPO में 23 रुपये शेयर का दाम, 11 रुपये के ऊपर चल रहा GMP
मिनीरत्न कंपनी भारत कोकिंग कोल के आईपीओ में शेयर का दाम 23 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में अभी 11.40 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो भारत कोकिंग कोल के शेयर 34.40 रुपये पर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। भारत कोकिंग कोल के शेयर शुक्रवार 16 जनवरी को बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। कंपनी के शेयर NSE और BSE दोनों एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे।

ये भी पढ़ें:ट्रंप टैरिफ के बावजूद GDP ग्रोथ रहेगी तेज, RBI से विश्व बैंक तक का ये है अनुमान

अधिकतम 14 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं आम निवेशक
भारत कोकिंग कोल के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 14 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं। आईपीओ की एक लॉट में 600 शेयर हैं। यानी, एक लॉट के लिए आम निवेशकों को 13,800 रुपये का इनवेस्टमेंट करना होगा। वहीं, 14 लॉट के लिए आम निवेशकों को 1,93,200 रुपये का निवेश करना होगा। भारत कोकिंग कोल के आईपीओ में एंप्लॉयीज को आईपीओ प्राइस पर 1 रुपये का डिस्काउंट है। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 100 पर्सेंट थी, जो कि आईपीओ के बाद 90 पर्सेंट रह जाएगी।

ये भी पढ़ें:भारत के 1 कप चाय की कीमत में वेनेजुएला में मिल रहा 3 लीटर पेट्रोल

क्या करती है कंपनी
भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की शुरुआत 1972 में हुई है। कंपनी कोकिंग कोल, नॉन-कोकिंग कोल और वॉश्ड कोल के प्रॉडक्शन में सक्रिय है। यह, कोल इंडिया लिमिटेड की पूर्ण मालिकाना हक वाली इकाई है। 30 सितंबर 2025 तक के डेटा के मुताबिक, कंपनी 34 ऑपरेशनल माइंस के नेटवर्क को ऑपरेट करती है, जिसमें 4 अंडरग्राउंड, 26 ओपनकास्ट और 4 मिक्स्ड माइंस है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।