Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Bhageria Industries share jumps 10 percent why investors are happy
मुहूर्त ट्रेडिंग से पहले 10% चढ़ा यह स्टॉक, किस बात से निवेशक हुए खुश?

मुहूर्त ट्रेडिंग से पहले 10% चढ़ा यह स्टॉक, किस बात से निवेशक हुए खुश?

संक्षेप:

कंपनियों के तिमाही नतीजों के आधार पर निवेशक इंवेस्टमेंट से जुड़ा फैसला ले रहे हैं। एक ऐसी ही कंपनी के शेयरों में सोमवार को तेजी दर्ज की गई। यह उछाल सामान्य नहीं थी। मुहूर्त ट्रेडिंग से पहले Bhageria Industries के शेयरों में 10 प्रतिशत की तेजी आई है।

Mon, 20 Oct 2025 09:40 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कंपनियों के तिमाही नतीजों के आधार पर निवेशक इंवेस्टमेंट से जुड़ा फैसला ले रहे हैं। एक ऐसी ही कंपनी के शेयरों में सोमवार को तेजी दर्ज की गई। यह उछाल सामान्य नहीं थी। मुहूर्त ट्रेडिंग से पहले Bhageria Industries के शेयरों में 10 प्रतिशत की तेजी आई है। निवेशक तिमाही नतीजों से काफी खुश हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कंपनी के शेयर बीएसई में 181.20 रुपये के लेवल पर आज सोमवार को खुले थे। दिन में यह स्टॉक 200.30 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंचने में सफल रहा। मार्केट के क्लोजिंग का टाइम पर बीएसई में कंपनी के शेयरों का भाव 7.60 प्रतिशत की तेजी के साथ 186.10 रुपये था।

ये भी पढ़ें:90 दिन से इस कंपनी के शेयरों में लग रहा अपर सर्किट, बोनस शेयर का हुआ ऐलान

रेवन्यू में 55.60% का इजाफा

Bhageria Industries के रेवन्यू में दूसरी तिमाही के दौरान 55.60 प्रतिशत की तेजी आई है। जुलाई से सितंबर के दौरान कंपनी का रेवन्यू 206.20 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 132.41 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का EBITDA साल दर साल आधार पर 45.60 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ सितंबर तिमाही में 24.74 करोड़ रुपये रहा था। बीते वित्त वर्ष सितंबर तिमाही में यह 16.88 करोड़ रुपये रहा था।

Bhageria Industries का नेट प्रॉफिट 79.68 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 11.47 करोड़ रुपये रहा था। एक साल पहले यह 6.39 करोड़ रुपये था।

ये भी पढ़ें:आज दिवाली के दिन नहीं होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, कल मिलेगा स्पेशल एक घंटा

लॉन्ग टर्म में कैसा है प्रदर्शन?

बीते 4 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 10 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, एक साल के उच्चतम स्तर 287.40 रुपये से स्टॉक मौजूदा समय में 35 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। वहीं, आल टाइम हाई 329 रुपये से स्टॉक 43 प्रतिशत के डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।