इन 5 स्टॉक्स पर लगाएं दांव, इंट्रडे के लिए सुमित बगड़िया क्यों हैं बुलिश?
नियोजेन केमिकल्स, एस्ट्रा माइक्रोवेव, सेनोरेस फार्मास्यूटिकल्स, एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स और आईएफसीआई इन पांचों शेयरों में टेक्निकल आधार पर तेजी के संकेत मिल रहे हैं। सही रणनीति के साथ इन स्टॉक्स में शॉर्ट टर्म में अच्छे मौके मिल सकते हैं।
मार्केट एक्सपर्ट सुमित बगड़िया ने शुक्रवार, 17 अप्रैल के लिए पांच ऐसे शेयर बताए हैं, जिनमें शॉर्ट टर्म में तेजी देखने को मिल सकती है। इन स्टॉक्स में टेक्निकल ब्रेकआउट और मजबूत मोमेंटम नजर आ रहा है। इनमें नियोजेन केमिकल्स, एस्ट्रा माइक्रोवेव, सेनोरेस फार्मास्यूटिकल्स, एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स और आईएफसीआई शामिल हैं।
नियोजेन केमिकल्स: ब्रेकआउट के बाद तेज रफ्तार की उम्मीद
नियोजेन केमिकल्स ₹1502 के आसपास है और चार्ट पर मजबूत ब्रेकआउट दिखा रहा है। शेयर ने अपने सभी प्रमुख EMA (20, 50, 100 और 200) को पार कर लिया है, जो ट्रेंड बदलने का संकेत देता है। RSI भी 66 के ऊपर है, जिससे खरीदारी का मजबूत संकेत मिल रहा है। अगर यह तेजी बनी रहती है, तो शेयर ₹1610 तक जा सकता है, जबकि ₹1440 का स्टॉप लॉस रखना बेहतर रहेगा।
Astra Microwave: मजबूत वॉल्यूम के साथ ट्रेंड रिवर्सल
Astra Microwave ₹1074 के आसपास है और इसमें भी जोरदार ब्रेकआउट देखने को मिला है। इस शेयर ने अहम रेजिस्टेंस को पार कर लिया है और वॉल्यूम में बढ़ोतरी से संस्थागत खरीदारी के संकेत मिल रहे हैं। RSI 68 के करीब है, जो मजबूत तेजी दिखाता है। यह शेयर ₹1150 तक जा सकता है, जबकि ₹1026 का स्टॉप लॉस जरूरी है।
सेनोरेस फार्मास्यूटिकल्स: मजबूत अपट्रेंड में नया हाई
सेनोरेस फार्मास्यूटिकल्स ₹890 के आसपास है और यह शेयर लगातार नया हाई बना रहा है। सभी EMA ऊपर की ओर हैं, जिससे मजबूत अपट्रेंड की पुष्टि होती है। RSI 72 के ऊपर है, जो तेज खरीदारी का संकेत है। यह शेयर ₹955 तक जा सकता है, जबकि ₹847 का स्टॉप लॉस रखना चाहिए।
एलॉयड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलरीज: गिरावट से वापसी के बाद तेजी
एलॉयड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलरीज के शेयर का भाव ₹540 पर है और इसमें तेज रिकवरी के बाद ट्रेंड रिवर्सल के संकेत मिल रहे हैं। शेयर ने सभी प्रमुख EMA को पार कर लिया है और RSI 70 के ऊपर है। बढ़ते वॉल्यूम से तेजी को सपोर्ट मिल रहा है। यह शेयर ₹575 तक जा सकता है, जबकि ₹515 का स्टॉप लॉस रखना जरूरी है।
IFCI: ब्रेकआउट के बाद नई तेजी की शुरुआत
IFCI ₹60.73 का है और हाल ही में कंसोलिडेशन से बाहर निकलकर तेजी दिखा रहा है। शेयर ने सभी EMA को पार कर लिया है और वॉल्यूम में उछाल दिख रहा है। RSI 63 के आसपास है, जो पॉजिटिव मोमेंटम का संकेत देता है। यह शेयर ₹65.5 तक जा सकता है, जबकि ₹57.6 का स्टॉप लॉस रखना चाहिए।
निवेशकों के लिए क्या है रणनीति
मौजूदा बाजार में उतार-चढ़ाव अभी भी बना हुआ है, इसलिए निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए। एक्सपर्ट्स का मानना है कि स्टॉक-स्पेसिफिक अप्रोच अपनाना बेहतर रहेगा। मजबूत टेक्निकल सेटअप वाले शेयरों में ही एंट्री लें और स्टॉप लॉस का पालन जरूर करें।
(डिस्क्लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें


