FD पर 8.10% तक का ब्याज, लिस्ट में सरकारी बैंक बहुत पीछे, जानें कहा होगा अधिक फायदा?
मुख्य बातें
- Best FD Rates: मौजूदा समय में एफडी पर स्मॉल फाइनेंस बैंक की तरफ से सबसे अधिक ब्याज दिया जा रहा है
- सरकारी बैंक इस लिस्ट में काफी पीछे हैं

Best FD Rates: शेयर बाजार की मौजूदा स्थिति और वैश्विक तनाव के बीच निवेशकों के मन में अपने इनवेस्टमेंट पोर्टफोलियो को लेकर चिंता सता रही होगी। गोल्ड का मार्केट भी मौजूदा समय में अनिश्चितताओं से घिरा है। ऐसी परिस्थितियों में कहां निवेश करें यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है। फिक्सड डिपॉजिट आज के दौर में भी सदाबहार बना हुआ है। आइए जानते हैं कि कौन सा बैंक 1 साल से 5 साल के फिक्सड डिपॉजिट पर सबसे अधिक ब्याज दे रहा है।
स्मॉल फाइनेंस बैंक (Small Finance Bank FD Rates Details)
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक की तरफ से 8.10 प्रतिशत तक ब्याज एफडी पर दिया जा रहा है।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक भी एफडी पर 8.10 प्रतिशत तक ब्याज एफडी पर दे रहा है।
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक की तरफ से फिक्सड डिपॉजिट पर 8.11 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है।
शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक की तरफ से एफडी पर 7.80 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है।
प्राइवेट सेक्टर के बैंक कितना दे रहे हैं ब्याज
एसबीएम बैंक इंडिया की तरफ से 7.30 प्रतिशत तक ब्याज फिक्सड डिपॉजिट पर दिया जा रहा है।
सीएसबी बैंक की तरफ से 7.35 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है।
बंधन बैंक की तरफ से 7.25 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है।
IDFC फर्स्ट बैंक की तरफ से 7.25 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है।
आरबीएल बैंक की तरफ से एफडी पर 7.20 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।
सरकरी बैंक कितना दे रहे हैं एफडी पर ब्याज
पंजाब एंड सिंड बैंक की तरफ से अपने ग्राहकों को 6.75 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है।
बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से 6.70 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र की तरफ से 6.65 प्रतिशत ब्याज एफडी पर दिया जा रहा है।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 6.65 प्रतिशत तक ब्याज फिक्सड डिपॉजिट पर दिया जा रहा है।
इंडियन बैंक की तरफ से एफडी पर 6.60 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।
पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से 6.60 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है।
विदेशी बैंक कितना दे रही हैं एफडी पर ब्याज
डच बैंक की तरफ से 7 प्रतिशत ब्याज एफडी पर दिया जा रहा है।
स्टैंडर्ड चार्टेड बैंक की तरफ से 6.60 प्रतिशत ब्याज एफडी पर दिया जा रहा है।
एचएसबीसी बैंक की तरफ से 5.50 प्रतिशत का ब्याज एफडी पर दिया जा रहा है।
आंकड़े Paisabazaar.com से लिया गया है।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


