
7 बोनस शेयर देने का ऐलान, साथ ही 10 टुकड़ों में बंटेगा स्टॉक, शेयर खरीदने की मची लूट
Bonus Stock & Stock Split: बेस्ट एग्रोलाइफ के शेयर बुधवार को कारोबार के दौरान जोरदार उछाल के साथ 6.9% तक चढ़ गए और बीएसई पर ₹416 के इंट्रा-डे हाई को छू लिया। निवेशकों की इस खरीदारी का कारण कंपनी की ओर से किया गया बड़ा ऐलान है।
Bonus Stock & Stock Split: बेस्ट एग्रोलाइफ के शेयर बुधवार को कारोबार के दौरान जोरदार उछाल के साथ 6.9% तक चढ़ गए और बीएसई पर ₹416 के इंट्रा-डे हाई को छू लिया। निवेशकों की इस खरीदारी का कारण कंपनी की ओर से किया गया बड़ा ऐलान है। यह ऐलान स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर इश्यू से संबंधित है। कंपनी का मार्केट कैप फिलहाल ₹946.14 करोड़ है। पिछले एक साल में इसका 52 हफ्ते का हाई ₹670 रहा, जबकि लो ₹244.55 पर दर्ज किया गया।
कंपनी ने क्या कहा
कंपनी के बोर्ड ने 3 दिसंबर 2025 को मार्केट बंद होने के बाद दो अहम फैसलों को मंजूरी दी। पहला- 1:10 स्टॉक स्प्लिट, यानी ₹10 वाले एक शेयर को तोड़कर ₹1 के 10 शेयर बना दिए जाएंगे। दूसरा- 7:2 बोनस इश्यू, यानी हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर मिलेगा। इन ऐलानों के बाद बाजार में कंपनी के प्रति रुचि और बढ़ गई है।
क्या है डिटेल
स्टॉक स्प्लिट और बोनस इश्यू दोनों शेयरधारकों के लिए सकारात्मक माने जाते हैं। स्प्लिट के बाद शेयरों की संख्या बढ़ जाती है, जिससे कीमत कम होती है और नए निवेशकों के लिए स्टॉक सस्ता और आकर्षक दिखाई देता है। हालांकि कंपनी का कुल मूल्य वही रहता है। वहीं बोनस शेयर निवेशकों को एक तरह का 'फ्री रिवॉर्ड' होते हैं, जो उनकी होल्डिंग बढ़ाते हैं और लंबी अवधि के लिए निवेश का भरोसा मजबूत करते हैं। रिकॉर्ड डेट पर जिनके पास शेयर होंगे, उन्हें ही स्प्लिट और बोनस दोनों का लाभ मिलेगा।
कंपनी का कारोबार
1992 में स्थापित बेस्ट एग्रोलाइफ देश की प्रमुख एग्रोकेमिकल कंपनियों में से एक है और भारत समेत कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी पकड़ बनाए हुए है। कंपनी रिसर्च-ड्रिवन मॉडल पर काम करती है और किसानों को प्रभावी, आधुनिक व सुरक्षित फसल सुरक्षा समाधान देने पर फोकस करती है। इसके पोर्टफोलियो में टेक्निकल्स, इंटरमीडिएट्स और एडवांस्ड फॉर्म्यूलेशंस शामिल हैं, जिनमें कीटनाशक, खरपतवार नाशक, फफूंदनाशक, पौध वृद्धि नियंत्रक और पब्लिक हेल्थ प्रोडक्ट्स आते हैं। किफायती कीमत, व्यापक उपलब्धता और भरोसेमंद गुणवत्ता के कारण बेस्ट एग्रोलाइफ तेजी से अपनी ग्लोबल मौजूदगी बढ़ा रही है।





